1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई, Jun 01, 2026

BJP नेता को उंगली दिखाने वाले जनपद पंचायत CEO सस्पेंड, CM साय बोले- दुर्व्यवहार करने वाला बख्शा नहीं जाएंगा

Chhattisgarh News: सुशासन तिहार में बीजेपी नेता को उंगली दिखाने वाले जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के प्रस्ताव पर संभाग आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है..

Durg CEO Janpad Panchayat Suspended

जनपद पंचायत सीईओ सस्पेंड ( Photo - Patrika )

Durg CEO Suspended: छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन योजना के तहत दुर्ग जिले के थनौद गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बीजेपी नेता और जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडे के बीच हुए विवाद पर बड़ा एक्शन हुआ है। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के प्रस्ताव पर संभागीय आयुक्त ने सीईओ रूपेश पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसे लेकर आदेश जारी हो गया है।

Durg CEO Suspended: सामने आया था वीडियो

निलंबन आदेश में जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश कुमार पाण्डेय को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और आम जनता से अशिष्ट व्यवहार के आरोप में कार्रवाई करने की बात की है। ( Chhattisgarh News) बता दें कि दुर्ग कलेक्टर ने 30 मई को पत्र भेजकर रूपेश कुमार पाण्डेय के निलंबन की अनुशंसा की थी। जिसमें बताया था कि शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के तहत ग्राम थनौद में जन समस्या निवारण शिविर में रूपेश कुमार पाण्डेय के द्वारा आम जनता से अशिष्ट व्यवहार संबंधी एक वीडियो क्लिप भी सामने आया था।

तेरे को जो करना है कर ले: जनपद पंचायत सीईओ

वीडियो के जरिए कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरती और आम जनता से अशिष्टतापूर्वक व्यवहार की पुष्टि हुई। वीडियो क्लिप में भाजपा के दुर्ग ग्रामीण मंडल महामंत्री और नेता पुराण देशमुख और जनपद सीईओ रूपेश पांडे के बीच बहस हो रही है। बहस के दौरान जनपद सीईओ रूपेश पांडे कथित रूप से आपा खो बैठे और उन्होंने भाजपा नेता की ओर इशारा करते हुए कहा- “तेरे को जो करना है कर ले। की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

महेन्द्र कुमार जांगड़े को मिली जिम्मेदारी

वहीं आज जारी हुए निलंबर आदेश में कहा कि यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत है। उन्हें 30 मई, 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई। रूपेश कुमार पाण्डेय के स्थान पर महेन्द्र कुमार जांगड़े, प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया ट्वीट

इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया के जरिए तीखा हमला बोला था। एक्स पर लिखा भाजपा राज में प्रशासनिक अराजकता की शर्मनाक तस्वीर !!! दुर्ग के तथाकथित "सुशासन तिहार" में भाजपा विधायक ललित चंद्राकर बेबस होकर मुंह छुपाए खड़े हैं, भाजपा नेता अधिकारी से जांच की मांग कर रहे हैं, और अधिकारी खुलेआम चुनौती देते हुए कह रहा है- "जो करना है कर ले"

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें