15 अगस्त 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

23 करोड़ का जीडीआर एजुकेशन को निगम ने थमाया नोटिस

नगर निगम, भिलाई के राजस्व विभाग ने एक संस्था को 19 साल से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करने की वजह से 23,61,92,073 रुपए का बकाया नोटिस थमाया है। जीडीआर एजुकेशन संस्था को यह नोटिस दिया गया है। निगम बकायादारों को अब नोटिस इस वजह से सर्व कर रही है, क्योंकि निगम की माली हालत खराब होते जा रही है। यहां काम करने वाले नियमित कर्मचारी और एजेंसी के कर्मियों को हर माह वेतन भी बराबर नहीं मिल रहा है। वित्त वर्ष के आखिरी दो माह में लोग खुद निगम में आकर प्रॉपर्टी टैक्स अदा करते हैं।

भिलाई

Abdul Salam

Aug 26, 2024

Play video

नगर निगम, भिलाई ने करीब दर्जनभर बकायादारों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा बड़े बकायादारों की लिस्ट तैयारी की जा रही है। इनमें ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय से Property Tax प्रॉपर्टी टैक्स अदा नहीं किया है। निगम में राजस्व विभाग के अधिकारियों को लिस्ट तैयार करने निगम आयुक्त ने निर्देश दिया है। निगम क्षेत्र में मौजूद आवासों की संख्या लगातार बढ़ रही है। निगम गठन के बाद आवासों की संख्या में करीब 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। निगम की ओर से हर आवास तक प्रॉपर्टी टैक्स अदा करने के लिए नोटिस तक नहीं भेजी जाती है।

हर माह वेतन देना हो रहा मुश्किल

Municipal Corporation, Bhilai नगर निगम, भिलाई के कर्मियों को करीब एक साल से वेतन देना भी मुश्किल हो रहा है। यहां के जो कर्मचारी रिटायर्ड हो चुके हैं। उनका अंतिम भुगतान बकाया है। निगम में काम करने वाली ठेका एजेंसियों का भुगतान भी रोक रोककर किया जा रहा है।

2004-5 से नहीं दिया प्रॉपर्टी टैक्स

संस्था ने Municipal Corporation, Bhilai नगर निगम, भिलाई को 2004-05 से 2023-24 तक प्रॉपर्टी टैक्स 16,08,81,646 रुपए नहीं दिया है। इसी तरह से समेकित कर 21,46,560 रुपए बकाया है। शिक्षा उपकर का 1,64,70,489 रुपए बकाया है। इसी तरह से ठोस अपशिष्ट उपयोगकर्ता शुल्क का 2,61,66,400 रुपए बकाया है।

3,07,83,141 रुपए जुर्माना

संस्था पर नगर निगम, भिलाई ने 3,07,83,141 रुपए बतौर जुर्माना लगाया है। अगस्त 2024 को ही संस्था को निगम ने नोटिस थमाया है। बकायादारों को नगर निगम, भिलाई के आयुक्त के निर्देश पर revenue Department राजस्व विभाग तलाश करके नोटिस थमा रहा है। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-lapse-in-former-cm-bhupeshs-security-congressmen-will-surround-the-police-station-18939725