भरतपुर, May 25, 2026

Vande Ganga Jal Sanrakshan Jan Abhiyan : सीएम भजनलाल। फाइल फोटो पत्रिका
CM Bhajanlal : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को एक दिवसीय भरतपुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंगा दशमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि सीएम भजनलाल हैलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे बयाना स्थित बंध बारैठा पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12.15 से 12.50 बजे तक जल पूजन, परियोजना स्थल, बंध बारैठा बांध के विस्तार पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
सीएम भजनलाल दोपहर 1.15 बजे हैलीकॉप्टर से एमएसजे कॉलेज ग्राउण्ड पहुंच कर 1.25 बजे सर्किट भरतपुर हाऊस पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 से शाम 5.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.40 से 6.30 बजे तक गंगा मंदिर पहुंचकर गंगा दशमी एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित गंगा आरती एवं सुजान गंगा दीपदान कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम भजनलाल शाम 6.30 बजे आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। जिला कलक्टर कमर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों स्थलों का मौका निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। कलक्टर ने अधिकारियों के साथ बयाना स्थित बंध बारैठा में आयोजित पूजन कार्यक्रम तथा भरतपुर स्थित एमएसजे कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किट हाउस पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगमन को तैयार गृहक्षेत्र भरतपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल राम गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर शहर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शहर में सर्किट हाउस के पास चौराहों पर रंग-रोगन का कार्य किया गया। साथ ही सड़कों के गड्ढों को भरकर दुरुस्त किया गया है। कई स्थानों पर शिलान्यास पट्टिकाएं लगाई जा रही हैं।
गंगा मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य को भी गति दी गई है। मंदिर के सामने शिलान्यास के लिए पट्टिका तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा उस मार्ग को दुरुस्त किया गया है। सुजानगंगा नहर के मार्ग का आयुक्त श्रवण विश्नोई ने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया।
Updated on: 26 May 2026 11:39 am


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।