10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर में तेज गति से आई वैन ने बच्चे को कुचला, मौत, 4 दिन पहले कहा था-धीरे चलाया करो

चिकसाना थाने के गांव चारलीगंज में चार दिन पहले परिजनों ने जिस वैन चालक को गाड़ी धीरे चलाने के लिए समझाया था, उसी वैन के चालक ने गति से गाड़ी चलाकर सोमवार की देर शाम छह वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

भरतपुर। चिकसाना थाने के गांव चारलीगंज में चार दिन पहले परिजनों ने जिस वैन चालक को गाड़ी धीरे चलाने के लिए समझाया था, उसी वैन के चालक ने गति से गाड़ी चलाकर सोमवार की देर शाम छह वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई।

मेघसिंह निवासी चारलीगंज ने एफआइआर दर्ज करवाते हुए बताया कि चार दिन पहले मैं अपने घर के सामने खड़ा हुआ था। तभी गांव का ही मानवेंद्र अपनी वैन से रेलवे पुलिया की तरफ आ रहा था। तभी मैंने उसे हाथ के इशारे से रोका और कहा कि भाई गांव के रास्तों पर छोटे बच्चों और लोगों का आवागमन रहता है।

सामने आया तो उड़ा दूंगा

गाड़ी को इतनी स्पीड में मत चलाया करो। तभी मानवेंद्र ने मेघसिंह से कहा कि स्पीड तो ऐसे ही रहेगी। तू और तेरे परिवार के लोग मेरे से सावधान रहना। अगर कोई मेरी गाड़ी के सामने आया तो, मैं उसे उड़ा दूंगा। उसके बाद मानवेंद्र मेघसिंह को जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

सड़क किनारे खड़ा था मासूम

सोमवार शाम करीब 6 बजे मेरा भतीजा हर्ष (6) गांव की ही एक दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान मानवेंद्र रेलवे पुलिया से तेज स्पीड में वैन लेकर आया और सड़क किनारे खड़े हर्ष पर वैन चढ़ा दी और वैन को लेकर वहां से फरार हो गया।

मामला दर्ज, जांच जारी

हर्ष को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद हर्ष के परिजनों ने इसकी सूचना चिकसाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। एएसआई अमर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना आई थी। एफआइआर दर्ज कर जांच की जा रही है।