10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur Crime : भरतपुर में व्यापारी ने महिला से रखी एक शर्त, बोला- शारीरिक संबंध बनाओ तो मिलेंगे गहने

Bharatpur Crime : भरतपुर शहर में एक महिला न्याय के लिए भटक रही है। उसका आरोप है कि शहर का एक व्यापारी उसे संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। जानें पूरा मामला।

less than 1 minute read
Google source verification
Bharatpur a businessman made a condition to a woman physical relationship with him and she would receive jewelry

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Bharatpur Crime : भरतपुर शहर में एक महिला न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसके गहने गिरवी रखकर दिए पैसे लौटाने के बाद भी गहने वापस नहीं किए और अब वह गहने लौटाने के बदले उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

मामले में एफआइआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार उसने दो माह पूर्व एक व्यक्ति से 75 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। इसके बदले उसने अपने कुछ गहने उसके पास गिरवी रख दिए थे, तय समय पर महिला ने ब्याज सहित पूरी रकम लौटा दी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने गहने वापस नहीं किए।

आरोपी ने महिला से रखी एक शर्त

महिला ने बताया कि 13 जनवरी को आरोपी उसके घर पहुंचा। उस समय घर पर महिला और उसका छोटा बेटा मौजूद था। महिला ने उससे अपने गहने लौटाने को कहा तो उसने शर्त रखी कि जब वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी, तभी गहने वापस किए जाएंगे। इससे घबराई महिला ने 15 जनवरी को मथुरा गेट थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी उसे दे रहा लगातार धमकियां

पीड़िता का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहा है और मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहा है।