16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले दिन की स्पर्धा में छाए जबलपुर,इंदौर और उज्जैन के खिलाड़ी

बैतूल। जेएच कॉलेज में सोमवार से शुरू हुई राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालयीन पिट्टू प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमाचंक मुकाबले हुए। जबलपुर,इंदौर और उज्जैन के खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। तीनों ही टीमों के पुरुष और महिला खिलाडिय़ों ने सेमीफाइन में जगह बनाई। मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहली बार बैतूल में राज्य […]

2 min read
Google source verification
patrika news

बैतूल। जेएच कॉलेज में सोमवार से शुरू हुई राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालयीन पिट्टू प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमाचंक मुकाबले हुए। जबलपुर,इंदौर और उज्जैन के खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। तीनों ही टीमों के पुरुष और महिला खिलाडिय़ों ने सेमीफाइन में जगह बनाई। मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहली बार बैतूल में राज्य स्तर की यह स्पर्धा हो रही है। पिछले ही वर्ष पारंपरिक पिट्टू खेल को उच्च शिक्षा विभाग ने अपने खेल कलेंडर में शामिल किया है। स्पर्धा में 12 संभाग की टीमों के लगभग 240 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलिमा पीटर ने बताया पहले दिन रोमांचक मुकाबलों में कई संभागीय टीमों ने जीत दर्ज करते हुए सेमी फाइनल में जगह बना ली। पुरुष वर्ग में रीवा ने छतरपुर को हराया, इंदौर ने छिंदवाड़ा को मात दी। उज्जैन ने सागर को पराजित किया और भोपाल ने शहडोल को हराया। एक अन्य मुकाबले में जलबपुर ने रीवा को भी शिकस्त दी। रीवा, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल पहुंच गई है। प्रतियोगिता के आगामी दौर में इन विजेता टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जिससे दर्शकों में उत्साह और रोमांच चरम पर है।
महिलाओं की टीम ने भी दिखाया दम
महिला वर्ग में उज्जैन ने छतरपुर को हराया, रीवा ने ग्वालियर को परास्त किया और सागर ने शहडोल को मात दी। इंदौर ने रीवा को हराया। वही जबलपुर ने उज्जैन को हराया। वही महिला वर्ग में उज्जैन, रीवा, सागर, इंदौर और जबलपुर की टीम जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के तत्वावधान में 16 से 18 फरवरी तक चल रही इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 संभागों की महिला एवं पुरुष टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता से पूर्व खिलाडिय़ों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर खेल भावना का प्रदर्शन किया।
भारतीय खेल को बढ़ावा देना सराहनीय
इस मौके पर मुख्य अतिथि कालेज के जनभागीदारी अध्यक्ष मदान ने अपने संबोधन में कहा किभारतीय पारंपरिक खेल ‘पिट्टू’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन महत्वपूर्ण है। प्रदेश शासन द्वारा महाविद्यालयीन स्तर पर पिट्टू को शामिल करना भारतीय खेल संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को व्यक्तित्व विकास का आधार बताया। इस मौके पर भूतपूर्व खिलाड़ी महेंद्र तोमर,खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रामनारायण शुक्ला और राधेलाल बनखेड़े भी उपस्थित रहे।