2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6.97 करोड़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगेगा

बैतूल। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में अब नई टर्फ लगेगी। मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, बैतूल में हॉकी सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ की पुनस्र्थापना के लिए 6 करोड़ 97 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगाया जाएगा।खेल एवं युवा […]

less than 1 minute read
Google source verification
patrika news

बैतूल। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में अब नई टर्फ लगेगी। मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, बैतूल में हॉकी सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ की पुनस्र्थापना के लिए 6 करोड़ 97 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ लगाया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव द्वारा 19 जनवरी 2026 को जारी आदेश में स्टेडियम खेल अधोसंरचना मद से उक्त राशि व्यय करने की सहमति दी गई है। वर्तमान में स्टेडियम में लगा एस्ट्रोटर्फ अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुका था और लंबे समय से बदले न जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे खिलाडिय़ों को अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सामान्यत: एस्ट्रोटर्फ को 8 से 10 वर्ष में बदला जाना आवश्यक होता है। इस परियोजना के लिए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा शासन स्तर पर किए गए प्रयास उल्लेखनीय बताए जा रहे हैं। भारतीय हॉकी संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बैतूल जिले के हॉकी खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।
वर्ष 2010 में लगी थी एस्ट्रोटर्फ
गौरतलब है कि वर्ष 2010-11 में बैतूल में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की स्थापना के बाद जिले के हॉकी खिलाडिय़ों को स्थानीय स्तर पर बेहतर अभ्यास सुविधा मिली, जिसका सकारात्मक असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा। अब तक इस स्टेडियम में अभ्यास कर बैतूल जिले के 150 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर व तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में चयनित हो चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो सकेगी स्पर्धा
सिंथेटिक ब्लू एस्ट्रोटर्फ अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए मानक माना जाता है। इसके स्थापित होने से बैतूल में भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही जिले के खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अभ्यास सुविधा अपने ही जिले में उपलब्ध होगी।

Story Loader