Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर की 45 साल बाद बढ़ी सीमा, 28 गांव अब बने वार्ड: नए क्षेत्र का 15 वार्ड में बंटवारा

नगरीय सीमा विस्तार के बाद पुराने ब्यावर शहर के 45 वार्ड जबकि शहरी सीमा में नए शामिल हुए क्षेत्र के करीब 15 वार्ड सृजित हुए हैं।

4 min read
beawar news

Photo- Patrika

ब्यावर। करीब 45 साल बाद ब्यावर नगर परिषद की शहरी सीमा का विस्तार हो गया है। हालांकि शहर में साठ वार्ड ही रखे गए हैं। नगरीय सीमा विस्तार के बाद पुराने शहर के 45 वार्ड जबकि शहरी सीमा में नए शामिल हुए क्षेत्र के करीब 15 वार्ड सृजित हुए हैं। इससे मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। स्वायत्त शासन विभाग ने वार्ड गठन के प्रारूप आदेश पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण व जिला प्रशासन के अभिमत आदि के बाद वार्ड गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अब शहर से जुडी करीब 12 ग्राम पंचायतें नगर परिषद के वार्ड बन गई हैं। अधिसूचना के साथ ही इन वार्डों में अब नगर परिषद की ओर से सफाई, स्वच्छता, रोशनी सहित अन्य व्यवस्थाओं का विकास व रखरखाव किया जाएगा। वार्ड गठन के साथ ही चुनाव लडने के इच्छुक दावेदार भी अपनी जमीन की तलाश शुरु कर देंगे।

यह जुड़ा शहर में नया क्षेत्र

नगर परिषद में मेडिया, शम्भूपुरा, शोभापुरा, रामपुरा मेवातियान, मकरेडा, राजस्व ग्राम ब्यावरखास, राजस्व ग्राम सरमालिया, राजस्व ग्राम देलवाडा, दौलतपुरा बलाईयान, सेंसपुरा, राजस्व ग्राम बलाड, गढीथोरियान, कुशालपुरा, राजस्व ग्राम मालपुरा (कालियावास) , राजस्व ग्राम नून्द्रीमालदेव, राजस्व ग्राम गणेशपुरा, शिवनाथपुरा, राजस्व ग्राम गोविन्दपुरा, राजस्व ग्राम ठीकराना महेन्द्रातान, बाडिया श्यामा, रामसर बलाइयान, राजस्व ग्राम जालिया प्रथम, बाडिया जग्गा, राजस्व ग्राम नून्दीमेन्द्रातान, सिरोला, राजस्व ग्राम रतनपुरा सरदारा, डूंगरखेडा, राजस्व ग्राम केसरपुरा (परसा) एवं भोजपुरा नगर परिषद सीमा में शामिल हुए, जिनके वार्ड सृजित हो गए हैं।

इस तरह बढ़ा शहर. . . .

वर्ष 1962 में नगर पालिका में 16 पार्षद थे। दो महिला सदस्यों का मनोनयन होता था। जनसंख्या करीब 25 से 28 हजार तक थी। 1965 में पार्षदों की संख्या 18, 1970 में 22, 1988 में 35, 2008 में पार्षदों की संख्या 45 कर दी गई। वर्ष 2019 में पार्षदों की संख्या को 45 से बढ़ाकर साठ किया गया। वार्डों का परिसीमन किया गया। 1962 में पार्षदों की संख्या 16 थी जो अब बढ़कर 60 तक पहुंच गई है।

शहरी वार्डों का अब यह भूगोल

  • वार्ड- 1, जनसंख्या - 2523 क्षेत्र - सरमालिया, मकरेडा, रामपुरा मेवातियान आंशिक।
  • वार्ड- 2, जनसंख्या- 3093 क्षेत्र - सपूर्ण ब्यावरखास
  • वार्ड- 3, जनसंख्या- 3107 क्षेत्र- छावनी आंशिक, नरसिंहपुरा आंशिक, रामपुरा मेवातियान आंशिक , मेडिया, शोभापुरा, शंभुपुरा।
  • वार्ड- 4, जनसंख्या -3298 क्षेत्र- मुंशी कॉलोनी, कालीबाई कॉलोनी, महेश कॉलोनी, लेखानगर, रीको हाउसिंग कॉलोनी, गणगौर नगर इत्यादि।
  • वार्ड-5, जनसंख्या- 2789 क्षेत्र- दयानगर, ज्ञानचंद सिंहल नगर, मोतीपुरा बाडिया इत्यादि।
  • वार्ड-6, जनसंख्या- 2902 क्षेत्र- नवरंग नगर, घोसियान मोहल्ला इत्यादि।
  • वार्ड-7, जनसंख्या- 3039 क्षेत्र- जैन कॉलोनी, सांसी बस्ती, छावनी, एकेएच ब्यावर, सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय क्षेत्र इत्यादि।
  • वार्ड-8, जनसंख्या- 3420 क्षेत्र- मिल कॉलोनी आंशिक, कृष्णा कॉलोनी, सज्जन कॉलोनी इत्यादि।
  • वार्ड-9, जनसंख्या- 3264 क्षेत्र- नून्द्री मेन्द्रातान आंशिक व डूंगरखेडा।
  • वार्ड-10, जनसंख्या- 3911 क्षेत्र- नून्द्री मेन्द्रातान का दक्षिण भाग, रतनपुरा सरदारा व सिरोला।
  • वार्ड-11, जनसंख्या- 3090 क्षेत्र - मिल कॉलोनी, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, नून्द्री रोड, सनातन धर्म कॉलोनी, कर्बला मार्ग, रामसापीर कॉलोनी, गहलोत कॉलोनी, श्यामगंज, आशीर्वाद सिटी, जोरावर नगर।
  • वार्ड-12, जनसंख्या- 3042 क्षेत्र- चपानगर, हरिजन बस्ती, मिशन कपाउड, हाइवे कॉलोनी, डिग्गी चून-पचान आंशिक।
  • वार्ड-13, जनसंख्या- 3200 क्षेत्र -किशनगंज, नाथू का बाडिया, महावीर गंज गली संया तीन।
  • वार्ड-14, जनसंख्या- 2538 क्षेत्र- डिग्गी चूनपचान, डिग्गी मोहल्ला।
  • वार्ड-15, जनसंख्या- 2636 क्षेत्र- सर्राफा मोहल्ला, पुरानी हलवाई गली, दर्जी गली, नरसिंह गली, घी गली, सरावगी मोहल्ला आंशिक।
  • वार्ड- 16, जनसंख्या- 2866 क्षेत्र- अजमेरी गेट, ठठेरा गली, मालियान हथाई, कोट गली, गिब्सन गली, मेम साहब की गली, गोपालजी मोहल्ला, भैरुचौक, माधोपुरिया मोहल्ला, शीतला माता गली।
  • वार्ड-17, जनसंख्या- 2895 क्षेत्र- सरावगी मोहल्ला, बडी छीपा पंचायत, छीपा गली, दौलतपोल, खजांची गली, पाली बाजार, कालनपोल, पिपलिया बाजार।
  • वार्ड-18, जनसंख्या- 2931 क्षेत्र -कसावान मोहल्ला।
  • वार्ड- 19, जनसंख्या- 2957 क्षेत्र -चांगगेट, लोहार बस्ती, शाहपुरा भांभियान, धोबी गली, बजारी गली, हेडा गली, कोठी चौकी।
  • वार्ड-20, जनसंख्या- 2807 क्षेत्र- कुंदन भवन गली, बिचडली मोहल्ला, चरखी गली, कांस्टिया गली इत्यादि।
  • वार्ड-21, जनसंख्या- 2738 क्षेत्र- तेलियान मोहल्ला, बिचडली गुजरान इत्यादि।
  • वार्ड-22, जनसंख्या- 3421 क्षेत्र- साई का तकिया गली, खटीकान हथाई मार्ग, गुप्ता गली, रेगरान छोटाबास इत्यादि।
  • वार्ड- 23, जनसंख्या- 3195 क्षेत्र- मालियान मंदिर, कानजी पनजी गली, राठीजी की हवेली, शाहपुरा मोहल्ला, सोमनाथ कॉलोनी आंशिक।
  • वार्ड-24, जनसंख्या- 3670 क्षेत्र- सोमनाथ कॉलोनी, जटिया कॉलोनी, खन्न कॉलोनी, मूथा बोहरा कॉलोनी इत्यादि।
  • वार्ड-25, जनसंख्या- 3783 क्षेत्र- मोहन मुणोत कॉलोनी, जटिया कॉलोनी आंशिक, हरिजन कॉलोनी आंशिक।
  • वार्ड- 26, जनसंख्या- 3206 क्षेत्र- रामनगर, फतहनगर, कृष्णा कॉलोनी आंशिक, हरिजन कॉलोनी आंशिक इत्यादि।
  • वार्ड- 27, जनसंख्या- 3660 क्षेत्र- गणपति नगर, सांखला कॉलोनी, प्रतापनगर, कुशालनगर, वृंदावन विहार इत्यादि।
  • वार्ड- 28, जनसंख्या- 3186 क्षेत्र- महावीर गंज, पुष्कर गंज, सुंदरनगर, नन्दनगर गली संया एक।
  • वार्ड- 29, जनसंख्या- 2806 क्षेत्र- नन्दनगर गली एक व दो, नन्दनगर, संजयनगर की मुय सडक, फतहपुरिया रोड उत्तरी भाग, ईदगाह।
  • वार्ड-30, जनसंख्या- 3137 क्षेत्र- संजयनगर, रैदासपुरा इत्यादि।
  • वार्ड-31, जनसंख्या- 3168 क्षेत्र- बिदामनगर, सामरिया कॉलोनी, कल्याण कॉलोनी, भैरुजी की दाती।
  • वार्ड-32 जनसंख्या- 3085 क्षेत्र- जमालपुरा गली संया-0, 1 से 5, विकास नगर।
  • वार्ड-33 जनसंख्या- 2753 क्षेत्र- सीताराम कॉलोनी, बापूनगर द्वितीय आंशिक, विकास नगर आंशिक, कुमावत आंशिक, फतेहपूरिया चौक आंशिक, केसर कॉलोनी आंशिक।
  • वार्ड-34, जनसंख्या- 3271 क्षेत्र- कुमावत कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, सोमानी नगर एक व दो, विनायक कॉलोनी इत्यादि।
  • वार्ड-35, जनसंख्या- 2869 क्षेत्र- ठीकराना मेन्द्रातान, रामसर बलाइयान, बाडिया श्यामा।
  • वार्ड-36, जनसंख्या- 2667 क्षेत्र- लीलानगर, प्रेमनगर, भार्गव कॉलोनी, सोहननगर, कैलाश नगर।
  • वार्ड-37, जनसंख्या- 3131 क्षेत्र- पीएनटी कॉलोनी, ईएसआई हास्पिटल, एलआईसी कॉलोनी, शास्त्री नगर, कृष्णा कॉलोनी, हरिजन कॉलोनी आंशिक व जटिया कॉलोनी आशिक।
  • वार्ड-38, जनसंख्या- 2896 क्षेत्र- विनोदनगर, सीएल लोढा कॉलोनी, भारती नगर।
  • वार्ड-39, जनसंख्या- 2910 क्षेत्र- लोकाशाह नगर आंशिक, जैन कॉलोनी, कडिवाल मोहल्ला, कुंदन नगर, अर्चना कॉलोनी।
  • वार्ड-40, जनसंख्या- 2693 क्षेत्र- प्रताप कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी इत्यादि।
  • वार्ड-41, जनसंख्या- 2892 क्षेत्र- पार्श्वनाथ कॉलोनी, अमरी का बाडिया।
  • वार्ड-42, जनसंख्या- 3657 क्षेत्र- साकेतनगर सेक्टर एक से चार।
  • वार्ड- 43, कुल जनसंख्या- 3411 क्षेत्र- गोकुलनगर आंशिक, बीएम शर्मा नगर, नगर परिषद कर्मचारी कॉलोनी, सिद्धि विनायक नगर, अक्षय नगर।
  • वार्ड-44, जनसंख्या- 2695 क्षेत्र- मयूर कॉलोनी, मूलचंद नगर आंशिक, जाना कॉलोनी आंशिक, सेठ सावरिया कॉलोनी, द्वारकाधीश कॉलोनी, चारभुजा कॉलोनी, गोकुलनगर आंशिक, गायत्रीनगर लिंक रोड, अजगर बाबा लिंक रोड आंशिक।
  • वार्ड-45, जनसंख्या- 3608 क्षेत्र- गोविन्दपुरा की समस्त कॉलोनियां।
  • वार्ड-46, जनसंख्या- 3026 क्षेत्र- बाडिया जग्गा, जालिया प्रथम व शिवनाथपुरा।
  • वार्ड-47, जनसंख्या- 3758 क्षेत्र- हाउसिंग बोर्ड, गणेशपुरा, शांतिनगर, अनमोल नगर प्रथम व द्वितीय, दोलिया कॉलोनी।
  • वार्ड- 48, जनसंख्या- 2997 क्षेत्र- मधु नगर, चौधरी कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, वल्लभनगर, राधे कृष्णा कॉलोनी इत्यादि।
  • वार्ड- 49, जनसंख्या- 4291 क्षेत्र- भोजपुरा, केसरपुरा परसा व नून्द्री मालदेव।
  • वार्ड-50, जनसंख्या- 2767 क्षेत्र- साहू कॉलोनी, जैन कॉलोनी, सुभाष नगर, मधुकर नगर, महावीर कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सुरेश नगर इत्यादि।
  • वार्ड-51, जनसंख्या- 3586 क्षेत्र- मालपुरा कालियावास, कुशलपुरा, बलाड दक्षिण भाग।
  • वार्ड-52, जनसंख्या- 3425 क्षेत्र- जगदीश कॉलोनी, चौहान कॉलोनी, मां अन्नपूर्णा नगर, सूरज कॉलोनी।

संबंधित खबरें

  • वार्ड-53, जनसंख्या- 3377 क्षेत्र- पारस कॉलोनी, चौहान कॉलोनी व रामनगर।
  • वार्ड-54, जनसंख्या- 3616 क्षेत्र- अग्रसेन नगर, सिरकार कॉलोनी, रुकमणी कॉलोनी व जोधसिंह कॉलोनी।
  • वार्ड-55, जनसंख्या- 3199 क्षेत्र- कर्मचारी महासंघ नगर हाउसिंग बोर्ड, आर्य कॉलोनी, श्यामनगर, तंवर कॉलोनी, रामश्री नगर, भाटी नगर, क्रांतिनगर, आजाद नगर, नारायण नगर।
  • वार्ड-56, जनसंख्या- 3671 क्षेत्र- पटेल नगर, इन्द्नानगर, जाग्रत नगर द्वितीय, पार्वती नगर इत्यादि।
  • वार्ड-57, जनसंख्या- 3584 क्षेत्र-आदर्शनगर गली से एक से तीन, गजानन्द कॉलोनी, शिव कॉलोनी, महादेव दगदी नगर।
  • वार्ड-58, जनसंख्या- 3337 क्षेत्र- गांधीनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, गायत्रीनगर, पंचवटी कॉलोनी, दौलतगढ सिंघा इत्यादि।
  • वार्ड-59, जनसंख्या- 3057 क्षेत्र-बलाड का उत्तरी भाग व गढी थोरियान आंशिक।
  • वार्ड- 60, जनसंख्या- 3357 क्षेत्र- देलवाडा, शेषपुरा, दौलतपुरा बलाइयान सपूर्ण सरहद।