29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी, May 13, 2026

Jaipur News : 8 किलोमीटर बचाने के चक्कर में मौत को दे रहे दावत, हाईवे पर उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन

Jaipur Tonk National Highway : जयपुर-टोंक नेशनल हाईवे पर चाकसू कट के पास चल रहे पुलिया निर्माण कार्य ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। निर्माण के कारण चाकसू जाने वाले वाहन चालकों को करीब आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

Jaipur Tonk National Highway traffic issue

चाकसू कट के पास गलत दिशा में आते वाहन। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Jaipur Tonk National Highway : बाड़ापदमपुरा (जयपुर)। जयपुर-टोंक नेशनल हाईवे पर चाकसू कट के पास चल रहे पुलिया निर्माण कार्य ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। निर्माण के कारण चाकसू जाने वाले वाहन चालकों को करीब आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग यारलीपुरा पुलिया के नीचे से गलत दिशा में वाहन निकालकर सीधे चाकसू की ओर जा रहे हैं।

सुबह-शाम सबसे ज्यादा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लापरवाही कभी भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है, लेकिन प्रशासन अब तक गंभीरता नहीं दिखा रहा। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया निर्माण शुरू होने के बाद हाईवे पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। लंबा वैकल्पिक मार्ग होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक समय और ईंधन बचाने के लिए गलत साइड का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय तेज रफ्तार वाहन आमने-सामने आने से स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। कई बार टक्कर होते-होते बची है।

संकरा रास्ता बना परेशानी

यारलीपुरा पुलिया के नीचे का रास्ता संकरा होने से दोनों ओर से वाहन आने पर जाम जैसे हालात बन जाते हैं। स्कूली बच्चों, किसानों और स्थानीय लोगों को भी रोजाना जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

ना बैरिकेडिंग, ना ट्रैफिक पुलिस

वाहन चालकों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य के दौरान उचित डायवर्जन, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए तो लोग गलत दिशा में जाने से बच सकते हैं। फिलहाल हाईवे पर न पर्याप्त संकेतक हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी दिखाई देती है।

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाए तथा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जाए।

जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

-यारलीपुरा निवासी रंगलाल गुर्जर ने बताययाकि पुलिया निर्माण के कारण वाहन गलत साइड आते है। जिससे हादसा होने का खतरा रहता है।जिम्मेदार अधिकारियों की इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-यारलीपुरा निवासी शौकिन गुर्जर ने बताया कि चाकसू कट पर पुलिया निर्माण के कारण यारलीपुरा पुलिया के नीचे जाम लग जाता है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इनका कहना है

प्रोजेक्ट मैनेजर अजय चौहान ने बताया कि यारलीपुरा पुलिया पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से मुलाकात कर वहां ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती करवाने का प्रयास किया जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें