29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद, May 25, 2026

Rajasthan Accident: भांजे-भतीजे के साथ युवक की मौत, ट्रेलर के टायर में फंसे शव, भैरूनाथजी दर्शन करके लौट रहे थे घर

Death In Rajsamand Road Accident: राजसमंद के आमेट में भैरूनाथजी के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ गईं। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवक और उसके दो मासूम भांजे-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Rajasamand accident News
Play video

घटना का विरोध करते परिजन और इनसेट में मृतकों की फाइल फोटो: पत्रिका

Trailer Hit Bike In Rajsamand: राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भैरूनाथजी के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में दो मासूम बच्चों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार नगर पालिका कॉलोनी निवासी मुकेश पुत्र हस्तीमल जोशी (40) अपने परिवार के साथ बाइक से ढेलाना भैरूनाथजी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे दर्शन कर वापस देवगढ़ लौटते समय आमेट के आसन चौराहे के पास चंद्रभागा नदी की पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रेलर के नीचे फंस गई और पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दुर्घटना में मुकेश जोशी उसका 7 वर्षीय भतीजा कुलदीप और 3 वर्षीय भांजा लक्षद्वीप पुत्र विष्णुदत्त की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मुकेश की बहन मधुलता जोशी और उसकी बेटी चारुलता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायलों को उदयपुर किया रेफर

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को आमेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के नीचे फंसी मोटरसाइकिल को बाहर निकाला। दुर्घटना में चकनाचूर हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ऑटो में डालकर थाने ले गई।

अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर रास्ता जाम कर विरोध जताया। महिलाओं ने भी सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

दुर्घटना के बाद अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीणों और मौके पर तैनात पुलिस के बीच काफी देर तक समझाइश का दौर चलता रहा। क्षेत्र में इन मौतों के बाद कस्बे के लोगों ने टायर जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया और सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की मांग उठाई।

ट्रेलर चालक फरार

आमेट थानाधिकारी ओम सिंह चुंडावत ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें