
अस्पताल में भर्ती पत्नी व मृतक रुस्तम का फाइल फोटो
बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खून-खराबे और आत्महत्या तक जा पहुंचा। घरेलू झगड़े में एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और छत से धकेल दिया। इसके बाद उसने खुद कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली।
गांव के लोगों के मुताबिक 35 वर्षीय रुस्तम अली का अपनी 30 वर्षीय पत्नी रूबी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। गुस्से में रुस्तम ने पहले रूबी को लाठी से जमकर पीटा। मारपीट यहीं नहीं रुकी, उसने पत्नी को छत से नीचे धकेल दिया और ऊपर से ईंटें भी फेंकीं, जिससे रूबी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल रूबी को लेकर अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान रुस्तम गुस्से और कथित अपराध बोध में घर के एक कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो ग्रामीणों को शक हुआ।
ग्रामीणों ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख सभी सन्न रह गए। रुस्तम का शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इधर, रूबी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दंपती के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं, जो इस हादसे के बाद बेसहारा हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि रुस्तम अली का व्यवहार सामान्य नहीं था। वह अक्सर बेवजह गुस्सा करता था और उसकी हरकतें मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति जैसी थीं। लोगों का मानना है कि पत्नी को गंभीर हालत में देखकर उसे अपराध बोध हुआ, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि रुस्तम के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित विषय:
Published on:
25 Jan 2026 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
