
बरेली। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) में बरेली परिक्षेत्र ने जनवरी 2026 की रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश को पछाड़ते हुए पहला स्थान झटक लिया है। जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी, गुणवत्ता और सख्ती ने बरेली परिक्षेत्र को प्रदेश का सिरमौर बना दिया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में बरेली रेंज ने ऐसा प्रदर्शन किया कि बाकी जिलों को पीछे छोड़ दिया।
इस बड़ी उपलब्धि में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर—चारों जिलों ने मिलकर कमाल कर दिखाया है। इन चारों जिलों ने संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि शिकायत निस्तारण में अब ढिलाई नहीं, बल्कि फुल एक्शन मोड में पुलिस काम कर रही है।
रेंज के कुल 88 थानों ने संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप कर इतिहास रच दिया। बरेली के 28, बदायूं के 20, पीलीभीत के 17 और शाहजहांपुर के 23 थानों ने शिकायतों के निस्तारण में ऐसी रफ्तार दिखाई कि प्रदेश भर में बरेली परिक्षेत्र की चर्चा होने लगी। वहीं बरेली जनपद के कोतवाली से लेकर महिला थाना, सुभाषनगर, इज्जतनगर, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, बिथरीचैनपुर, कैंट और मीरगंज जैसे थानों ने मोर्चा संभाले रखा। शहर से देहात तक हर थाने ने यह जता दिया कि अब शिकायतें दबेंगी नहीं, बल्कि फटाफट निपटेंगी।
बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के थानों ने भी कदम से कदम मिलाकर ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे परिक्षेत्र में एक ही संदेश गया—अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं। हर जिले ने मिलकर रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र को टॉप तक पहुंचाया। शानदार प्रदर्शन करने वाले IGRS कर्मियों—उपनिरीक्षक शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना—को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जिन थानों का प्रदर्शन कमजोर रहा है, उनकी कड़ी समीक्षा होगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।
Published on:
10 Feb 2026 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
