बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ और धमकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा विधायक के करीबी प्रॉपर्टी डीलर दिनेश गुप्ता और उनके दोस्त रोहित कक्कड़ ने युवतियों के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना की पूरी कहानी हैरान कर देने वाली है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को वह अपनी सहेली के साथ शील चौक पर ढोसा खाने गई थी। यह दोनों अक्सर वहां जाती रहती हैं, इसलिए ढोसा बनाने वाले उन्हें पहचानते हैं। इसी बीच दिनेश गुप्ता और रोहित कक्कड़ वहां मौजूद थे। युवतियों के जाने के बाद आरोपियों ने उन्हें बुलेट से पीछा किया और ढोसे के पैसे को लेकर विवाद खड़ा किया।
पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने सलेक्शन प्वाइंट तक उनका पीछा किया और छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन तब भी दोनों युवतियों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित विषय:
Published on:
23 Oct 2025 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग