2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली, Jun 02, 2026

मध्य प्रदेश की युवती को मोहब्बत का झांसा देकर कराया धर्म परिवर्तन, फिर दिया तीन तलाक, भोजीपुरा की बहू ने शौहर पर कराई FIR

Bareilly News: बरेली के भोजीपुरा में प्रेम-प्रसंग का झांसा देकर एक युवती का धर्म परिवर्तन कराया गया। धर्म परिवर्तन कराकर आरोपी ने पीड़िता को तलाक दे दिया, पूरी खबर पढ़ें...

teen talak

झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया (सांकेतिक इमेज- पत्रिका)

Bareilly News: बरेली के भोजीपुरा में मोहब्बत के झांसे में लाकर बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने और उसके बाद तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने अपने शौहर और उसके दोस्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए भोजीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच वर्ष पहले भोजीपुरा क्षेत्र के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी अमीर हसन मंसूरी मध्य प्रदेश में नौकरी करने गया था। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। आरोप है कि अमीर हसन ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और बाद में धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। निकाह के बाद वह उसे अपने पैतृक गांव ले आया, जहां वह पिछले कई वर्षों से रह रही थी।

मध्य प्रदेश से फोन कर दिया तीन तलाक

महिला का आरोप है कि कुछ माह पहले अमीर हसन अपने दोस्त आतिक के साथ मध्य प्रदेश चला गया। इसके बाद उसने घर आना बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आतिक के उकसाने पर अमीर हसन ने फोन कॉल के जरिए उसे तीन तलाक दे दिया। साथ ही यह भी कह दिया कि जब तक वह घर खाली कर नहीं जाएगी, तब तक वह वापस नहीं आएगा।

दूसरी शादी कराने की पैरवी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि आतिक उसके पति की दूसरी शादी कराने की कोशिश कर रहा है। वहीं अमीर हसन ने उसका खर्च भेजना भी बंद कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी मकान बेचने की धमकी भी दे रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

शौहर और दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

महिला की तहरीर पर पुलिस ने अमीर हसन मंसूरी और उसके दोस्त आतिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। भोजीपुरा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें