12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPS बनकर महिला को डराया, फिर 15 लाख से ज्यादा की चपत लगाकर फरार हुए साइबर ठग

साइबर ठगों ने एक महिला को शिकार बनाते हुए 15 लाख से अधिक की चपत लगा दी। शातिर अपराधी ने खुद को दिल्ली पुलिस का आईपीएस अफसर बताकर महिला को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया और डर के माहौल में उससे लाखों रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। साइबर ठगों ने एक महिला को शिकार बनाते हुए 15 लाख से अधिक की चपत लगा दी। शातिर अपराधी ने खुद को दिल्ली पुलिस का आईपीएस अफसर बताकर महिला को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया और डर के माहौल में उससे लाखों रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब सच्चाई सामने आई तो पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

खाते में फ्रॉड का झांसा देकर बनाया दबाव

बारादरी क्षेत्र के गायत्री नगर, गली नंबर 8, एयर फोर्स गेट के पास रहने वाली सुनीता सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात व्हाट्सऐप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सुनील कुमार गौतम बताते हुए खुद को दिल्ली पुलिस में आईपीएस अधिकारी बताया। उसने कहा कि महिला का बैंक खाता किसी बड़े फ्रॉड में इस्तेमाल हुआ है और जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। लगातार डराने और कानूनी धाराओं का हवाला देने से महिला घबरा गई।

चार ट्रांजैक्शन में उड़ा दिए 15.30 लाख रुपये

डर के साए में महिला ने ठग द्वारा बताए गए खातों में रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। 20 अगस्त को 5 लाख रुपये, 21 अगस्त को 80 हजार रुपये, 23 अगस्त को 50 हजार रुपये और 8 सितंबर को 9 लाख रुपये भेज दिए। इस तरह कुल 15 लाख 30 हजार रुपये ठगों के खाते में पहुंच गए।

शक हुआ तो खुली ठगी की परतें

कुछ दिनों बाद जब कथित अधिकारी का संपर्क टूट गया और कोई कानूनी नोटिस नहीं आया, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।