14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 मिनट में पैसा डबल करने का झांसा, साइबर ठगों ने एक झटके में उड़ा दिए 13 लाख रुपये, जानिए पूरा मामला

जिले में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में जालसाजों ने युवकों को लालच देकर लाखों रुपये हड़प लिए। भुता और नवाबगंज थाना क्षेत्रों से सामने आए इन मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। जिले में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में जालसाजों ने युवकों को लालच देकर लाखों रुपये हड़प लिए। भुता और नवाबगंज थाना क्षेत्रों से सामने आए इन मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है।

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साढ़े छह लाख उड़ाए

भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर निवासी अरविंद कुमार पांडेय को जालसाजों ने पैसे दोगुना करने का लालच देकर 6 लाख 56 हजार 300 रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। पीड़ित के अनुसार 14 जनवरी की शाम उनके एक रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने कम समय में रकम दोगुनी करने की स्कीम बताई। ठग की बातों में आकर अरविंद ने बताए गए बैंक खाते में एनईएफटी के जरिये पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। जब काफी कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं हो सका तो ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है।

टेलीग्राम सर्वे के नाम पर युवक से सात लाख से ज्यादा की ठगी

दूसरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नीमगढ़ निवासी अंकित सक्सेना का है। उनके साथ टेलीग्राम पर ऑनलाइन सर्वे के नाम पर ठगी की गई। फर्जी आईडी से संपर्क कर पहले सर्वे कराने का झांसा दिया गया और फिर 7 लाख 14 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। ठगों ने दावा किया कि 20 मिनट के भीतर रकम बढ़ाकर वापस कर दी जाएगी। रकम ट्रांसफर करने के बाद ठगों ने खाते के फ्रीज होने का बहाना बनाकर चार लाख रुपये और मांग लिए। इसके बाद संपर्क टूट गया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

साइबर पुलिस जुटी जांच में, लोगों से सतर्क रहने की अपील

साइबर क्राइम थाना प्रभारी के अनुसार दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ठगों की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश, सर्वे या पैसे दोगुना करने के झांसे में न आएं, क्योंकि थोड़ी सी लालच भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग