Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुर्का पर देशभर में लगे प्रतिबंध… साध्वी प्राची बोलीं– चुनावों में होता है फर्जीवाड़ा, आजम-अखिलेश के लिए भी कही ये बड़ी बात

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पूरे देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान बुर्के की आड़ में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होता है।

2 min read
Google source verification

बरेली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पूरे देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान बुर्के की आड़ में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होता है। बिहार चुनाव में बुर्का पहनी महिलाओं की विशेष चेकिंग कराने के चुनाव आयोग के फैसले का उन्होंने स्वागत किया।

साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने पूर्व मंत्री आजम खान को बिहार विधानसभा चुनाव का स्टार प्रचारक बनाकर यह साबित कर दिया है कि सपा हिंदू और हिंदुत्व विरोधी पार्टी है। अखिलेश यादव शायद ही कभी आजम खान से जेल में मिलने गए हों, लेकिन अब बड़ी संवेदना दिखा रहे हैं, इससे साफ है कि दाल में कुछ काला है। साध्वी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से शांति और कानून व्यवस्था बनी हुई है। सितंबर महीने में बरेली में जो स्थिति बनी थी, उसमें शहर को अशांति से बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन का विशेष आभार जताया।

नसबंदी कर देश से कूड़ा-कचरा खत्म करना होगा

आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी पर साध्वी प्राची ने निशाना साधते हुए कहा कि वह सुधर जाएं। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि नाबालिग बच्चे जब पुलिस-प्रशासन पर पथराव करेंगे, तो उनकी नसबंदी कर देश से कूड़ा-कचरा खत्म करना ही होगा। साध्वी ने दावा किया कि देश में हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है जबकि मुस्लिमों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मदरसे में कौमार्य प्रमाणपत्र मांगने पर साध्वी का बयान

मुरादाबाद के एक मदरसे में मौलाना द्वारा 13 वर्षीय बच्ची से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (कौमार्य प्रमाण पत्र) मांगने की घटना पर साध्वी प्राची ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि जिस मदरसे में यह कृत्य हुआ है, वहां विदेशी फंडिंग हो रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि उस मदरसे की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग