12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विनायक अस्पताल में महिला की मौत से हंगामा, पति पर जहर देकर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

किला थाना क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसे पति विनायक अस्पताल लेकर पहुंचा था। मायके वालों ने पति पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। किला थाना क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला को उसका पति विनायक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मृतका के पिता इंतेजार हुसैन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शहनाज का निकाह करीब आठ साल पहले खन्नू मोहल्ला निवासी माजिद के साथ किया था। माजिद दवा कंपनी में सेल्समैन है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही शहनाज को घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा था।

सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत

बुधवार सुबह करीब 9 बजे माजिद ने मायके पक्ष को फोन कर शहनाज की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन विनायक अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक शहनाज की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर महिला के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे जहर देने की आशंका जताई जा रही है।

भाई ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के भाई मोहसिन ने सीधे तौर पर माजिद पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि शहनाज को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी वजह से उसकी हत्या की गई है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना पर सीओ सेकेंड सोनाली मिश्रा और किला इंस्पेक्टर सुभाष विनायक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।