7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चारा काटने गए किसान की बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला शव, जानें पूरा मामला

शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक ग्रामीण का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। वह शुक्रवार दोपहर खेत पर चारा काटने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। रातभर परिजन और ग्रामीण उन्हें तलाशते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

2 min read
Google source verification

मृतक रामदास

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह डूंगरपुर देहात गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक ग्रामीण का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान 58 वर्षीय रामदास के रूप में हुई है। वह शुक्रवार दोपहर खेत पर चारा काटने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। रातभर परिजन और ग्रामीण उन्हें तलाशते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई तो गन्ने के खेत में रामदास का शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों के मुताबिक उनके सिर और पैरों पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। खेत में जगह-जगह खून फैला था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई।

70 मीटर दूर मिला बरसीम से भरा बोरा

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर रामदास अपनी पत्नी के साथ खेत पर बरसीम काट रहे थे। बाद में पत्नी बकरियां चराने चली गईं। रामदास बरसीम से भरा बोरा लेकर गांव की ओर निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। जिस खेत में उनका शव मिला, उससे करीब 70 मीटर दूर बरसीम से भरा बोरा पड़ा मिला। इससे आशंका है कि रास्ते में ही उन्हें घेरकर वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजनों ने किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है।

परिवार में कोहराम, गांव में दहशत

रामदास की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश भी है और वे जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग