5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

ग्रामीणों का अनोखा तरीका : जब किसी ने नहीं सुनी तो धान की फसल रोपकर जताया विरोध

परेशान होकर ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने शनिवार को जलभराव में धान की फसल लगाकर विरोध जताया। लोगों ने बताया कि जलभराव के चलते आसपास रहने वाले लोगों के अलावा यहां से गुजरने वाले राहगीरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बारां

Mukesh Gaur

Jul 27, 2025

परेशान होकर ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने शनिवार को जलभराव में धान की फसल लगाकर विरोध जताया। लोगों ने बताया कि जलभराव के चलते आसपास रहने वाले लोगों के अलावा यहां से गुजरने वाले राहगीरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
source patrik aphoto

रास्ते में पानी के भराव का मामला

कस्बाथाना. क्षेत्र के कुजाय गांव में मुख्य मार्ग पर बारिश के समय में जल भराव हो जाता है। यह समस्या हर साल सामने आती है। इसके लिए ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। किसी ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद परेशान होकर ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने शनिवार को जलभराव में धान की फसल लगाकर विरोध जताया। लोगों ने बताया कि जलभराव के चलते आसपास रहने वाले लोगों के अलावा यहां से गुजरने वाले राहगीरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरपंच प्रतिनिधि पर्वत ङ्क्षसह, शिवदयाल मेहता, तेजाराम जाटव, विनोद मेहता, प्रमोद मेहता, उदय राज मेहता, केदारी आदि ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। बारिश के दिनों में हर साल मुख्य सडक़ पर पानी भरा रहता है। मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त हो गया है। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। सडक़ में जलभराव होने से सडक़ के गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुख्य मार्ग पर हो रहे जल भराव से जल निकासी करने की मांग की है।

चुनाव होता है तो सब आ जाते हैं। लेकिन हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। कुजाय में जलभराव से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। विभाग हमारी समस्या का समाधान करे।

शिवदयाल मेहता, समाजसेवी

यहां सडक़ पर जल भराव बारिश के दिनों में रहता है। साथ ही कीचड़ भी हो रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के चलते आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। विभाग को जल निकासी की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

प्रमोद मेहता, ग्रामीण

हमारे घरों के आगे जलाशय बना दिया है। जलभराव होने से स्कूली बच्चों सहित सभी परेशान हैं। पानी लेने जाते हैं तो इस में गिर कर चोटिल हो रहे है। क्या करें, कोई सुनने वाला नहीं है। सानिवि यहां पर सडक़ का निर्माण कार्य जल्द करवाए।

मालती बाई, ग्रामीण