
बारां में बछड़े की मौत के बाद गौ सेवकों का धरना: फोटो पत्रिका नेटवर्क
बारां। बछड़े की मौत के मामले को लेकर सोमवार को वासुदेव गौ सेवा समिति के आह्वान पर बारां बंद रखा गया। निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रताप चौक पर गौ सेवक और विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रशासन की बार-बार समझाइस के बाद गौ सेवक धरने से नहीं हटे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
दरअसल, प्रताप चौक में धरने पर बैठे गौ सेवक और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। एसपी अभिषेक अंदासु भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को काफी देर समझाया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद करीब 3 बजे पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर धरने पर बैठे लोगों को खदेड़ दिया। इससे कई लोगों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
वासुदेव गौ सेवा समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बछड़े की मौत के मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।
मामला शहर के बरडिया क्षेत्र का है जहां शुक्रवार को एक गाय के बछड़े की मौत हो गई थी। आरोप है कि बछड़े को मारकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद रविवार रात को आर्य वाटिका में आयोजित बैठक में श्री वासुदेव गौ सेवा समिति और अन्य संगठनों ने सोमवार को बारां बंद का निर्णय लिया था।
Published on:
09 Feb 2026 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
