
बारां. शहर में शुद्ध जल की आपूर्ति को लेकर जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिक विभाग ने पाठेड़ा स्थित जल शोधन सयंत्र की तलझड़ कर साफ सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया।
बारां. शहर में शुद्ध जल की आपूर्ति को लेकर जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिक विभाग ने पाठेड़ा स्थित जल शोधन सयंत्र की तलझड़ कर साफ सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया। जल शोधन सयंत्र की सफाई के चलते रविवार को शहर भर में पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता अनिल कुमार गोचर ने बताया कि करीब 6 माह से पाठेड़ा स्थित जल शोधन सयंत्र की साफ सफाई नही हो पाई थी। इस दौरान बरसात के पानी के कारण भी संयन्त्र में काफी मिट्टी जमा हो गई थी।
दिन-रात लगातार की गई सफाई
पाठेड़ा स्थित 21 एमएलडी प्लांट के दो जल शोधन सयंत्र के सफाई का कार्य 7 फरवरी को सुबह 6 बजे शुरू किया गया था। जो 8 फरवरी को दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान रात को भी सफाई कार्य किया गया। जल शोधन सयंत्र की सफाई मे दोनों क्लेरीफाई टैंक एवं चैनल की सफाई की गई। दोनों क्लेरीफाई टैंक मै करीब 3 फुट तक मिट्टी जमी हुई थी, जिसे मड़ पंप एवं डीवॉटङ्क्षरग पंप तथा करीब एक दर्जन मजदूरों की सहायता से घोल बना कर स्लज वाल्व के द्वारा बाहर निकाला गया। वही सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर के घोल से क्लेरीफाई टेंक की दीवारों व तल पर डाला गया। साथ ही एलम डालकर जल उत्पादन दोपहर को शुरू किया गया।
जल उत्पादन बढ़ेगा, शहर को होगी जलापूर्ति
पाठेड़ा स्थित जल शोधन सयंत्र की साफ सफाई होन से अब जल उत्पादन भी बढ़ जाएगा। सोमवार से शहर के सभी इलाको की जलापूर्ति सामान्य रुप से सुचारु हो जाएगी।
स्वच्छ जलाशय और 20 टंकियों की भी सफाई
सहायक अभियन्ता गोचर ने बताया कि विभाग ने 13 जनवरी से सफाई अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत जलदाय विभाग के अटरु रोड स्थित तीन स्वच्छ जलाशय, कालेज केम्पस क्षेत्र स्थित एक स्वच्छ जलाशय तथा अमृत की 10 एवं विभाग की 10 टंकियों की सफाई करवाई जा चुकी है। शहर की अब केवल चार टंकियां सफाई कार्य से शेष बची हुई हैं। जिन्हें भी शीघ्र ही साफ करवा लिया जाएगा।
Published on:
08 Feb 2026 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
