29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी, May 09, 2026

जीजा ने पत्नी को मुंबई ले जाने से किया मना तो साले का खौला खून, गुस्से में चबा डाली नाक

UP Crime News Toady: यूपी के बाराबंकी में सनसनीखेज वारदात। पत्नी को मुंबई साथ नहीं ले जाने पर भड़के ससुराल वाले, साले ने दांतों से काट ली जीजा की नाक। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज। पढ़े पूरा मामला...

Barabanki Man Attacked by in-laws, Man cut Brother in law nose

पत्नी को मुंबई नहीं ले जाने पर साले ने जीजा की नाक काटी | फोटो सोर्स- gemini

UP Crime News Toady: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पत्नी को मुंबई साथ ले जाने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि नाराज ससुराल वालों ने दामाद पर हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के साले ने गुस्से में आकर दांतों से उसकी नाक काट ली। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या था विवाद?

मामला बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के नीमामऊ गांव का है। यहां के रहने वाले अर्जुन कुमार की शादी 3 साल पहले सुमन से हुई थी। अर्जुन मुंबई में मजदूरी का काम करता है। अर्जुन का आरोप है कि उसकी पत्नी सुमन दबाव डाल रही थी कि वह उसे भी अपने साथ मुंबई ले चले। अर्जुन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए वह उसे ले जाने से मना कर रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

घर बुलाकर करवाया हमला

घटना 22 फरवरी की बताई जा रही है। होली के बाद जब अर्जुन ने फिर से अकेले मुंबई जाने की तैयारी की, तो सुमन भड़क गई। विवाद बढ़ने पर सुमन ने अपने मायके वालों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में सुमन के भाई शिव नरायण, लवकुश, अशोक कुमार और प्रेमलाल अपनी पत्नियों और कुछ अज्ञात साथियों के साथ चार बाइकों पर सवार होकर अर्जुन के घर पहुंचे।

साले ने दांतों से काटी नाक, दी गंभीर धमकी

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसते ही अर्जुन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी छीना-झपटी के दौरान साले लवकुश ने हिंसक रूप अपनाते हुए अर्जुन की नाक को अपने दांतों से चबा डाली। बीच-बचाव करने आए अर्जुन के परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घर के सामान की तोड़फोड़ की गई। हमले के बाद आरोपियों ने अर्जुन को उल्टा दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी भी दी।

पुलिस की सुस्ती के बाद कोर्ट ने संभाला मोर्चा

पीड़ित अर्जुन ने पहले सामाजिक स्तर पर समझौते की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। हार मानकर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें