7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime: स्कूल के प्राचार्य की शर्मनाक करतूत, छात्रा को किया बैड टच, एफआईआर दर्ज

Crime: हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल पर नाबालिग छात्रा को बैड टच करने का आरोप लगा है। दरअसल पीडि़त नाबालिग छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Crime: स्कूल के प्राचार्य की शर्मनाक करतूत, छात्रा को किया बैड टच, एफआईआर दर्ज

Crime: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक अंतर्गत एक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल पर नाबालिग छात्रा को बैड टच करने का आरोप लगा है। दरअसल पीडि़त नाबालिग छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन उसे लेकर वाड्रफनगर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इधर मामला दर्ज होते ही वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है। डीईओ मनीराम यादव ने भी बताया कि विभागीय जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।