4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज 957 किसान बेचेंगे 36645 क्विंटल धान, टोकन जारी

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए राज्य सरकार ने दो दिन समय बढ़ा दिया है। मंगलवार की देर शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार व शुक्रवार को धान खरीदने की घोषणा की। इसके बाद किसानों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। 5 फरवरी को कुल 957 किसानों को 36 हजार 645 […]

2 min read
Google source verification
समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए राज्य सरकार ने दो दिन समय बढ़ा दिया है। मंगलवार की देर शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार व शुक्रवार को धान खरीदने की घोषणा की। इसके बाद किसानों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए राज्य सरकार ने दो दिन समय बढ़ा दिया है। मंगलवार की देर शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार व शुक्रवार को धान खरीदने की घोषणा की। इसके बाद किसानों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। 5 फरवरी को कुल 957 किसानों को 36 हजार 645 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।

आज दोपहर तक स्पष्ट होगी स्थिति

शुक्रवार को कितने किसान धान बेचेंगे, इसकी स्थिति गुरुवार दोपहर तक स्पष्ट होगी। धान खरीदी मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार ने मात्र दो ही धान खरीदी की तिथि बढ़ाई है, जो काफी नहीं है। धान खरीदी को ज्यादा दिन तक बढ़ाना चाहिए, जिससे बचे किसान धान बेच सके।

पंजीकृत 7239 किसानों ने नहीं बेचा धान

जिले में कुल पंजीकृत किसान एक लाख 55 हजार 119 हैं, जिसमें से एक लाख 47 हजार 880 किसानों ने धान बेचा है जबकि 7239 किसानों ने धान नहीं बेचा है। इन्हीं किसानों से धान खरीदा जाएगा।

यह भी पढ़ें :

भाजपा की पूर्व विधायक नहीं बेच सकी अपना धान, सुबह से धरने पर बैठी

5 फरवरी तक जारी किया जाएगा टोकन

जिला प्रशासन ने संबंधित कृषकों से धान उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर टोकन कटाने एवं अपने शेष धान की बिक्री करने की अपील की है। संबंधित धान उपार्जन केंद्रों में 5 फरवरी तक पात्र कृषकों को टोकन जारी किया जाएगा। राज्य शासन के जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे किसान जिनका 10 जनवरी के बाद टोकन के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन उपलब्ध धान का सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी के बाद आवेदन किया है एवं सत्यापन के बाद धान पाया गया है। जिन्होंने 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन प्राप्त किया है लेकिन धान नहीं बेच पाए, वे इन दो दिनों में धान बेचंगे। जिले के धान उपार्जन केंद्रों कृषकों को 4 फरवरी को भी टोकन जारी किया गया है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने किसानों का धान बिक्री कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :

रसोइयों की हड़ताल से स्कूल में नहीं बन रहा मध्याह्न भोजन