3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा! कार पलटने से बिजनेसमैन की मौत, पत्नी समेत 3 घायल

Car Accident: जिले के लोहाराथाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार पलटने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
दर्दनाक सड़क हादसा (photo source- Patrika)

दर्दनाक सड़क हादसा (photo source- Patrika)

Road Accident: बालोद जिले के लोहाराथाना इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चला रहे एक बिजनेसमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा संबलपुर नर्सरी के पास हुआ, जब एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार का कंट्रोल बिगड़ गया और वह पलट गई।

Road Accident: बिजनेसमैन की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक, परिवार बालोद से अपने घर देवरीपसौद जा रहा था। संबलपुर नर्सरी के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में ड्राइवर का कार से कंट्रोल बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार चला रहे बिजनेसमैन भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

Road Accident: मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की, कार के शीशे तोड़कर फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला राघोनवागांव के एक सरकारी स्कूल में टीचर बताई जा रही है। वह और उसके दो बच्चे अभी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Story Loader