Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में सीजन का पहला कोहरा! घटने से बढ़ा हादसों का खतरा, वाहन चालक रखें ध्यान…

CG Winter 2025: बालोद जिले में अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। कोहरा रात से सुबह 8 बजे तक छाया रहा।

2 min read
छत्तीसगढ़ में सीजन का पहला कोहरा! घटने से बढ़ा हादसों का खतरा, वाहन चालक रखें ध्यान...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में सीजन का पहला कोहरा! घटने से बढ़ा हादसों का खतरा, वाहन चालक रखें ध्यान...(photo-patrika)

CG Winter 2025: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। कोहरा रात से सुबह 8 बजे तक छाया रहा। पूरी सड़क, गांव व शहर कोहरे के आगोश में समाए रहे। कुछ दूर में खड़े लोग भी दिखाई नहीं दे रहे थे। हालांकि धूप खिलने के बाद कोहरा छंट गया। धुंध का असर बना रहा और पूरे दिन हल्की धुंध छाई रही। कोहरे और धुंध के असर से धूप कम रही, जिससे दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई।

CG Winter 2025: न्यूनतम तापमान 24 से गिरकर 20 डिग्री

पहसड़क पर चलते हुए किसी को कहीं मुड़ना है तो इसके लिए पहले से ही इंडिकेटर देना शुरू कर देना चाहिए, जिससे पीछे चल रहे वाहन चालक सतर्क हो जाएं। मोड़ आने पर इंडिकेटर न दें और न ही बिना इंडिकेटर दिए बिना मुड़े। ऐसा करने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बदली छाने की वजह से ठंड कम लगी, लेकिन बदली छंटने के बाद जिले में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बाएं किनारे को देखकर ही चलाएं वाहन

कोहरा घना हो तो सड़क के बाएं किनारे को देखकर वाहन चलाएं। इससे वाहन बिना किसी भटकाव के सीधी लाइन में चलता रहेगा।

लो बीम रखें हेडलाइट्स

कोहरे के दौरान वाहन की हेडलाइट्स को हाईबीम की बजाय लो बीम रखना ठीक रहता है। इससे सड़क आसानी से दिखाई देती है। वाहन चालक सड़क के गड्ढों या ग्रिल से टकराने से बच जाते हैं।

वाहन से बनाकर रखें उचित दूरी

कोहरे में दुर्घटना से बचने के लिए जरूरी है कि सामने वाले वाहन से निश्चित दूरी बनाकर रखी जाए। कोहरे में सड़कें गीली होती हैं। इससे ब्रेक लगने के बाद भी वाहन घिसटते हुए सामने वाले वाहन से टकरा सकता है।

गति पर रखें नियंत्रण

कोहरे में वाहन की गति पर नियंत्रण रखें, जहां तक संभव हो धीमी गति से वाहन चलाएं। कोहरे में जहां तक संभव हो ओवरटेक करने से बचें।

पीली और सफेद पट्टी का पीछा करें

सड़कों पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए पीली व सफेद पट्टियां या लाइट लगाई जाती है। कोहरे के दौरान ये बेहद मददगार साबित हो सकती हैं। इन्हें देखते हुए चालक आसानी से वाहन चला सकता है।