17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच समेत 23 लोगों को पागल कुत्ते ने काटा, गुस्साए ग्रामीणों ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला, फिर किया अंतिम संस्कार

Dog Bite: बालोद जिले के ग्राम नारागांव के पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। कुत्ता पालतू था, जो पागल हो गया था। इसके बाद तीन दिन तीन गांव के 23 लोगों को काट दिया।

2 min read
Google source verification
आवारा कुत्ते (photo-patrika)

आवारा कुत्ते (photo-patrika)

Dog Bite: बालोद जिले के ग्राम नारागांव के पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। कुत्ता पालतू था, जो पागल हो गया था। इसके बाद तीन दिन तीन गांव के 23 लोगों को काट दिया। कुत्ता कुछ दिनों से गायब हो गया था। जब वापस लौटा तो पागल हो चुका था। उसने मालिक के घर के एक बच्चे को भी काट दिया था। गुरुवार को सांकरा के सरपंच शिवरात्रि नेताम को भी काट दिया।

कुत्ते को मारने के बाद कराया सेनेटाइज

ग्राम पंचायत नारागांव को कुत्ते का मारने की जानकारी मिली तो जहां कुत्ता मरा था, उस क्षेत्र को सेनेटाइज कराया गया, जिससे रैबीज न फैले। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार यह कुत्ता काट रहा था। गांव के बच्चों के लिए खतरा था। खतरे को देखते हुए ही ग्रामीणों ने मिलकर मार दिया।

नियम के तहत किया अंतिम संस्कार

ग्राम पंचायत नारागांव के उप सरपंच जगन्नाथ साहू ने बताया कि जैसे ही पंचायत को इसकी जानकारी मिली तो सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी गई। नियम के तहत जहां कुत्ते की मौत हुई उस जगह को सेनेटाइज किया गया। गांव से दूर गड्ढा खोदकर दफन कर अंतिम संस्कार किया गया।

मौत से पहले तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा

पागल कुत्ते ने नारागांव के बाद करहीभदर, कन्नेवाड़ा व सांकरा (क) में ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ाकर काट दिया। इसके बाद वापस गांव आया और गांव के तीन लोगों को काट दिया। फिर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कुत्ते को मिलाकर मार डाला।

सभी 23 घायल खतरे से हैं बाहर

पागल कुत्ते ने कुल 23 लोगों को काटा था, जिसमें से कुछ को जिला अस्पताल, कुछ को गुरुर और कुछ को धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

15 दिन में कुत्तों ने 223 लोगों को काटा

जिले में कुत्ते के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 15 दिनों में ही कुत्तों ने 223 लोगों को काटा है। बीते साल जनवरी से दिसंबर 2025 तक लगभग 2400 लोगों को कुत्तों ने काटा। कुत्तों का आतंक अभी भी जारी हैं।

शिकायत नहीं आई

नारागांव में कुत्ते की मौत की जानकारी नहीं है। मामले में कोई शिकायत करता तो हम आगे की कार्रवाई करते। - सुनील तिर्की, थाना प्रभारी, गुरुर

काटने को हल्के में न लें

किसी को कुत्ते ने काटा है तो हल्के में न लें, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रैेबीज का इंजेक्शन लगवा कर उपचार जरूर कराएं। -डॉ. जेएल उइके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बालोद