
CG Job: बालोद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 17 मार्च को प्लेसमेंट कैंप आयोजित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट में कुल 3 नियोजक विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगे। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में नियोजक चौहान ऑटो मोबाइल सिवनी बालोद सेल्स एक्जीक्यूटिव के 3, सर्विस एडवाइजर के 3, टेक्निशियन के 2, ड्राइवर के एक एवं स्पेयर पार्ट पीकर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सेल्स एक्सीक्यूटिव के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह सर्विस एडवाइजर के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा मैकेनिकल अथवा इलेक्ट्रिकल एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।
इसी तरह टेक्निशियन के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डीजल में केनिक एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। ड्राइवर के लिए 10वीं एवं आयु 18 से 35 वर्ष एवं स्पेयर पार्ट पीकर के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। नियोजक स्वतंत्र माइक्रोफाइसेंस लिमिटेड रायपुर ने फील्ड ऑफिसर के 30 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कलेक्शन ऑफिसर के 10 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।
सेफ इंटेलीजेंट सिक्युरिटी सर्विसेस भिलाई ने सिक्युरिटी गार्ड पुरुष के 100 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं 12वीं, अकाउंटेट के 2 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बीकॉम, सिक्युरिटी सुपरवाइजर पुरुष के 50 पद के लिए स्नातक एवं 2 वर्ष का अनुभव एवं टेक्निशियन के 8 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
उक्त पद के लिए आयु 20 से 40 वर्ष निर्धारित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हंै। अधिक जानकारी वेबसाइट ई रोजगार सीजी डॉट जीओवी डॉट इन या जिला रोजगार कार्यालय बालोद अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर प्राप्त की जा सकती है।
Updated on:
11 Mar 2026 01:37 pm
Published on:
11 Mar 2026 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
