Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी के इतने सालों बाद भी परिवार के बाहर एक भी नेता पैदा नहीं कर पाई कांग्रेस: मंत्री दयाशंकर सिंह

UP Politics: मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने सालों बाद भी परिवार के बाहर एक भी नेता कांग्रेस पैदा नहीं कर पाई है।

2 min read
Google source verification
what dayashankar singh say about akhilesh yadav and rahul gandhi

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-IANS

UP Politics: RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर यूपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) पर जमकर निशाना साधा। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि RSS एक राष्ट्रवादी संगठन है।

'कांग्रेस, सपा और RJD परिवार द्वारा संचालित'

उन्होंने कहा कि RSS की शाखा में कोई एक दिन पहुंच जाता है तो वह देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार हो जाता है। ऐसी राष्ट्रवादी संस्था पर विपक्ष का बयान खेदजनक है। राष्ट्रवाद से प्रेरित युवा RSS की शाखाओं से ट्रेनिंग लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और RJD तीनों पार्टियां परिवार द्वारा संचालित पार्टियां हैं। ये परिवार के भीतर जो भी निर्णय लेते हैं, उसे ही सही मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के इतने सालों बाद भी अपने परिवार के बाहर एक भी नेता पैदा नहीं कर पाई है।

'PM मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास बिहार की जनता को पसंद'

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ‘जननायक’ विवाद को लेकर उन्होंने कांग्रेस, RJD और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा तीनों पार्टियां परिवार आधारित हैं। परिवार के लोग ही ऊपर से लेकर नीचे तक बैठे हैं। इनसे जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार की जनता को CM नीतीश कुमार और PM मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास पसंद है।

'जननायक कहलाए जाने से कोई जननायक नहीं बनता'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि परिवार का पोषण करने वाली पार्टी कुछ भी कह सकती है। RJD के कार्यकर्ता तेजस्वी को नायक कहेंगे, और कांग्रेस और SP के कार्यकर्ता राहुल गांधी और अखिलेश यादव को जननायक कहेंगे। इन परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों को यह समझना होगा कि जननायक कहलाए जाने से कोई जननायक नहीं बनता, यह उपमा जनता देती है। उन्होंने बिहार की NDA सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार की जनता CM नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा करती है। PM मोदी के मार्गदर्शन में बिहार में विकास हो रहा है।