4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया, Jun 04, 2026

सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: बलिया में ज्ञानेंद्र सिंह ने किया सरेंडर, आरोपी की पत्नी बोलीं- फंसाया जा रहा है

पश्चचिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (West Bengal CM Suvendu Adhikari) के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ (PA Chandranath Rath Murder) हत्याकांड की CBI जांच कर रही है। इस हत्याकांड में एक आरोपी ने उत्तर प्रदेश के बलिया में सरेंडर कर दिया है।

Suvendu Adhikari PA Murder Case

शुभेन्दु अधिकारी PA हत्याकांड (फोटो- पत्रिका)

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari) के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या (PA Chandranath Rath Murder) के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। चंद्रनाथ रथ हत्याकांड (Chandranath Rath Murder Case) मामले में एक आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह 'मोनू' ने उत्तर प्रदेश के बलिया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

ज्ञानेंद्र सिंह 'मोनू' ने गैंगस्टर केस में किया सरेंडर

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह 'मोनू' ने बलिया की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण के बाद ज्ञानेंद्र सिंह के वकील ने हत्या की जांच में उसकी संलिप्तता से इनकार किया है। आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह 'मोनू' की पत्नी गरिमा सिंह ने बताया कि उनके पति ने गैंगस्टर केस में सरेंडर किया है। पत्नी गरिमा सिंह ने कहा कि CBI उनके घर आकर DVR ले गई है।

ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी बोलीं- हमारे पति को फंसाया जा रहा है

बलिया में सरेंडर करने वाले आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह 'मोनू' की पत्नी ने कहा कि हमने CBI को DVR दे दी है। हमारे घर पर CBI की टीम 3-4 बार आ चुकी है। CBI की ओर से जानकारी नहीं दी गई है कि वह किस मामले में पूछताछ करने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर भी गरिमा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। गरिमा ने कहा- वीडियो देखने के बाद, इतनी जानकारी हो गई है कि उनको (ज्ञानेंद्र सिंह) झूठे तरीके से फंसाया गया है।

मुकेश सिंह पर ज्ञानेंद्र को फंसाने का आरोप

ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी गरिमा ने अपने गांव के मुकेश सिंह पर फंसाने का आरोप लगाया है। गरिमा ने कहा कि मुकेश सिंह बंगाल केस में फंसाने की कोशिश कर रहा है। बंगाल केस में फंसाने के लिए षड्ययंत्र किया जा रहा है। अगर हम निर्दोष हैं तो हमको न्याया दिलाया जाए। गरिमा ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि CBI जो भी जांच करेगी, सही जांच करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे प्रशासन पर विश्वास नहीं है।

ज्ञानेंद्र के वकील ने दी अहम जानकारी

कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी के वकील ने कहा कि ज्ञानेंद्र सिंह 'मोनू' के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का वारंट जारी किया गया था। इसी मामले में उन्होंने सरेंडर किया है। वकील ने कहा कि बंगाल केस में ज्ञानेंद्र सिंह का नाम आ रहा है। पूछताछ के लिए सीबीआई ज्ञानेंद्र के घर दबिश दे रही थी। सीबाआई, ज्ञानेंद्र सिंह के घर से CCTV कैमरे की DVR ले गई है।

क्या है चंद्रनाथ रथ हत्याकांड?

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के महज दो दिन बाद 6 मई को 42 वर्षीय चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी कार को बीच रास्ते में रोका और अंधाधुंध फायरिंग की। चंद्रनाथ रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां लगी थीं। घटना इतनी गंभीर थी कि मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई अब पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। हत्याकांड के पीछे की साजिश और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें