14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संपत्ति के लिए बेटे ने पिता का किया मर्डर, दो भाइयों पर भी चाकू से हमला, हिरासत में आरोपी

Crime News: बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में संपत्ति विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता लाल जी यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

बलिया

image

Anuj Singh

image

Vijendra Mishra

Feb 14, 2026

बेटे ने संपत्ति विवाद में पिता को चाकू से गोदा

बेटे ने संपत्ति विवाद में पिता को चाकू से गोदा

Ballia Crime News: दोकटी थाना क्षेत्र में एक शख्स द्वारा अपने ही परिवार पर जानलेवा हमले किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में शख्स के पिता की मौत हो गई जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

लाल जी यादव की चाकू से गोदकर हत्या

जानकारी के मुताबिक, दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मुकेश यादव नामक शख्स ने अपने पिता लाल जी यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि परिवार के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही थी, इसी बीच मुकेश ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, बीच बचाव करने आए उसके भाई राकेश कुमार और गोविंद यादव पर भी उसने चाकू से हमला किया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को अस्पताल में भर्ती

शोर शराबा होने के बाद जुटे आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पिता लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राकेश और गोविंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

आरोपी बेटे को हिरासत में लिया

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। एएसपी कृपा शंकर के मुताबिक, पारिवारिक विवाद में यह घटना हुई है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग