13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: सरयू नदी पर बन रहे पुल का ढांचा गिरने से बड़ा हादसा,4 मजदूर दबे 2 की हालत गंभीर

बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में सरयू नदी पर निर्माणाधीन पुल पर बुधवार को एक गंभीर दुर्घटना हो गई। एनएचएआई के एनएच-727बी प्रोजेक्ट के अंतर्गत पिलर संख्या 80 पर सरिया लगाने और स्लैब डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मुजौना-तुर्तीपार स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के सामने बने पाये का एक हिस्सा अचानक […]

2 min read
Google source verification
Ballia news

Ballia news, pic- सोशल मीडिया

बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में सरयू नदी पर निर्माणाधीन पुल पर बुधवार को एक गंभीर दुर्घटना हो गई। एनएचएआई के एनएच-727बी प्रोजेक्ट के अंतर्गत पिलर संख्या 80 पर सरिया लगाने और स्लैब डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मुजौना-तुर्तीपार स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के सामने बने पाये का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।


घटना बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में चार मजदूर घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने दलबल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्य को तेज कराया। घायलों की पहचान बिहार निवासी आमिर अंसारी (50), इस्माइल (26), नूर मोहम्मद (40) तथा अब्दुल्लाह (20) के रूप में हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, आर.एन.सी. इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल परियोजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण के दौरान पिलर के लिए खड़ा किया गया भारी सरिया का ढांचा अचानक असंतुलित होकर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ।


घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, घायलों के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो