1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर दौड़ते धान से भरे ट्रक का टायर फटने से लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Truck Fire : टायर फटने से धान से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू पाया। बालाघाट-गोंदिया राजमार्ग पर हुआ हादसा।

less than 1 minute read
Google source verification
Truck Fire

टायर फटने से धान से भरे ट्रक में भीषण आग (Photo Surce- Patrika)

Truck Fire :मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के नवेगांव ग्रामीण थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बालाघाट-गोंदिया राजमार्ग में ग्राम खुरसोड़ी के पास शुक्रवार रात धान से भरे ट्रक में सड़क पर दौड़ते वक्त टायर फटने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि, ये भीषण हादसा उस समय हुआ, जब धान की बोरियों से लदा ट्रक क्रमांक एमएच 35 के 5729 लांजी के कलपाथरी उपार्जन केंद्र से गर्रा वेयरहाउस जा रहा था, तभी हाइवे में हादसा हो गया।

आग की लपटें देखकर हाईवे के दोनों तरफ सभी वाहन अपनी जगह रुक गए। गनीमत रही कि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची नवेगांव पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। समय पर राहत कार्य होने से बड़ी मात्रा में सरकारी धान को बचा लिया गया।

छोटी सी चिंगारी देखते ही देखते शोलों में बदल गई

बताया गया कि, ट्रक का टायर फटने के बाद ट्रक के निचले हिस्से में आग लग गई, जो थोड़ी देर में शोलों में बदल गई। चालक ने तुरंत ही ट्रक रोका और बाहर की ओर कूदकर अपनी जान बचाई।

दूसरे ट्रक में लोड कर रवाना की गई बची धान

मामले को लेकर नवेगांव थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया कि, आग बुझाने के लिए की गई पानी की बौछार से कुछ धान की बोरियां पानी में भीग गईं, जिससे उनके खराब होने की आशंका बनी हुई है। आग बुझने के बाद धान की बोरियों को दूसरे ट्रक में लोड किया गया।

Story Loader