24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवेश मलेवार 144 मतों से चुनाव जीतकर बने 22 वें अध्यक्ष

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न

2 min read
Google source verification
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न

जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए शनिवार को मतदान प्रणाली के तहत चुनाव संपन्न कराए गए। 17 जनवरी को मतगणना कर देर रात चुनावी परिणाम जारी कर जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चुनाव परिणाम के अनुसार प्रवेश मलेवार ने 144 मतों से यह चुनाव जीत कर जिला अधिवक्ता संघ के 22 वें अध्यक्ष का ताज अपने नाम किया। मलेवार 2 वर्ष पूर्व भी अध्यक्ष पद संभाल चुके हैं। वहीं दिलीप चौधरी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। महेंद्र मधु बिसेन ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर सचिव का पद अपने नाम किया। गितेश्वरी कुंजाम और मुकेश लिल्हारे सह सचिव बनाए गए। इसके अलावा पंचमलाल खैरवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

इन पदों पर दिखा कड़ा मुकाबला

जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर दावेदारी करने वाले 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें अध्यक्ष के एक पद के लिए 4 प्रत्याशियों में अरविंद राय को 117, आनंद टेभरे को 107, प्रवेश मलेवार 144 और मीना कुर्वे को कुल 80 मत प्राप्त हुए। सर्वाधिक 144 मत प्राप्त करने पर प्रवेश मलेवार को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मतदान में 5 अधिवक्ताओं के मत रिजेक्ट घोषित किए गए। उपाध्यक्ष के एक पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें धर्मेंद्र धानेश को 116, दिलीप चौधरी को सर्वधिक 169 मत, वही दिनेश्वरी राणा को 167 मत प्राप्त हुए। दिलीप चौधरी को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस चुनाव में 11 मत रिजेक्ट घोषित किए गए। इसी तरह सचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे। राकेश सिंगारे को 71 मतों से संतोष होना पड़ा, वहीं महेंद्र (मधु) बिसेन ने सर्वाधिक 256 मत प्राप्त किए। विक्रम सिंह भूते को 132 मत प्राप्त हुए। सर्वाधिक मत मिलने पर महेंद्र मधु बिसेन को सचिव चुना गया। सचिव पद के लिए हुई मतगणना में 5 अधिवक्ताओं के मत रिजेक्ट पाए गए। सह सचिव के 2 पदो के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे, मुकेश लिल्हारे ने सर्वाधिक 194, गितेश्वरी कुंजाम ने 183 मत प्राप्त कर सहसचिव का पद अपने नाम किया। प्रत्याशी अशोक शर्मा को 143, विकाश खुरसेल को 71, वहीं आनंद मेश्राम को 146 मत प्राप्त हुए।

इसी तरह कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिसमे संजय अग्निहोत्री को 187 मत मिले, पंचमलाल खैरवार ने सर्वाधिक 192 मत प्राप्त कर कोषाध्यक्ष का पद अपने नाम कर लिया। गौरव जायसवाल को महज 75 मत प्राप्त हुए। 9 मत रिजेक्ट पाए गए। ग्रंथपाल के 1 पद के लिए 2 प्रत्याशियों में से शुभम बोस को 186 मत, धनंजय देशमुख ने 268 मत प्राप्त कर ग्रंथपाल का पद अपने नाम कर लिया। 9 के मत रिजेक्ट पाए गए। इसी तरह 10 पदों की कार्यकारिणी के लिए सदस्यों को चुना गया।