
Wedding season after Dev Uthani Ekadashi|फोटो सोर्स –Patrika.com
Vivah Muhurat 2025: देवउठनी एकादशी, जो इस बार 2025 में 7 नवंबर को है, से शादियों का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। यह समय उन जोड़ों के लिए बहुत खास है, जो अपने जीवनसाथी के साथ बंधने का सपना देख रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के लिए कई शुभ तिथियां होती हैं, जिनमें लोग विवाह के बंधन में बंधते हैं। 2025 के आखिरी दो महीने नवंबर और दिसंबर शादी के लिए सर्वोत्तम समय साबित हो सकते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें 2025 के अंत में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त कौन से हो सकते हैं।
इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर और 2 नवंबर को दो दिन मनाई जाएगी।पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि को होती है।
नवंबर का महीना शादियों के लिए बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दौरान देवउठनी एकादशी सहित कई खास तिथियां होती हैं। यह समय जोड़ों के लिए जीवनभर के सुखी और समृद्ध बंधन की शुरुआत करने के लिए आदर्श है।
| तिथि | दिन | शुभ विवाह मुहूर्त | नक्षत्र |
|---|---|---|---|
| 2 नवंबर 2025 | रविवार | रात 11:11 बजे से 3 नवंबर 2025, सुबह 06:34 बजे तक | उत्तर भाद्रपद |
| 3 नवंबर 2025 | सोमवार | सुबह 06:34 बजे से शाम 07:40 बजे तक | उत्तर भाद्रपद, रेवती |
| 6 नवंबर 2025 | बृहस्पतिवार | रात 03:28 बजे से 7 नवंबर 2025, सुबह 06:37 बजे तक | रोहिणी |
| 8 नवंबर 2025 | शनिवार | सुबह 07:32 बजे से रात 10:02 बजे तक | मृगशीर्ष |
| 12 नवंबर 2025 | बुधवार | रात 12:51 बजे से 13 नवंबर 2025, सुबह 06:42 बजे तक | मघा |
| 13 नवंबर 2025 | बृहस्पतिवार | सुबह 06:42 बजे से शाम 07:38 बजे तक | मघा |
| 16 नवंबर 2025 | रविवार | सुबह 06:47 बजे से 17 नवंबर 2025, रात 02:11 बजे तक | हस्त |
| 17 नवंबर 2025 | सोमवार | सुबह 05:01 बजे से 18 नवंबर 2025, सुबह 06:46 बजे तक | स्वाती |
| 18 नवंबर 2025 | मंगलवार | सुबह 06:46 बजे से सुबह 07:12 बजे तक | स्वाती |
| 21 नवंबर 2025 | शुक्रवार | सुबह 10:44 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक | अनुराधा |
| 22 नवंबर 2025 | शनिवार | रात 11:27 बजे से 23 नवंबर 2025, सुबह 06:50 बजे तक | मूल |
| 23 नवंबर 2025 | रविवार | सुबह 06:50 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक | मूल |
| 25 नवंबर 2025 | मंगलवार | दोपहर 12:50 बजे से रात 11:57 बजे तक | उत्तराषाढ़ा |
| 30 नवंबर 2025 | रविवार | सुबह 07:12 बजे से 01 दिसंबर 2025, सुबह 06:56 बजे तक | उत्तर भाद्रपद, रेवती |
दिसंबर माह में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सीमित हैं।इस महीने सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास प्रारंभ हो जाता है, जिससे सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है और इस अवधि में विवाह जैसे मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता।सूर्य 15 दिसंबर के बाद धनु राशि में जाएंगे, इसलिए 15 दिसंबर से पहले 3 शुभ तिथियों में विवाह संपन्न किया जा सकता है।
| तिथि | दिन | शुभ विवाह मुहूर्त | नक्षत्र |
|---|---|---|---|
| 4 दिसंबर 2025 | बृहस्पतिवार | शाम 06:40 बजे से 5 दिसंबर 2025, सुबह 06:59 बजे तक | रोहिणी |
| 5 दिसंबर 2025 | शुक्रवार | सुबह 06:59 बजे से 6 दिसंबर 2025, सुबह 07:00 बजे तक | रोहिणी, मृगशीर्ष |
| 6 दिसंबर 2025 | शनिवार | सुबह 07:00 बजे से सुबह 08:48 बजे तक | मृगशीर्ष |
Published on:
26 Oct 2025 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग

