29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ugadi 2026 Date: साल 2026 में कब रखा जाएगा उगादी का पर्व? जानिए सही तिथि और महत्व

Ugadi 2026 Date: उगादी का त्योहर का खासतौर पर दक्षिण भारत के राज्य जैसे – आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आइए यहां जानते हैं कि साल 2026 में उगादी का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

2 min read
Google source verification
Ugadi 2026 Date

adobe stock

Ugadi 2026 Date: उगादी का त्योहार दक्षिण भारत के नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। भारत के अलग- अलग हिस्सों में नया साल अलग- अलग नामों से जाना जाता है। उगादी का पर्व दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व माना जाता है। उगादी का त्योहार हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी तिथि पर चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है और हिंदू नववर्ष भी आरंभ होता है। इस त्योहार की तैयारी और शुरुआत इसके एक सप्ताह पहले से ही होने लगती है। इस दिन सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा जी की पूजा की जाती है। इसी दिन से दक्षिण भारत में किसी नये काम की शुरुआत भी की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल उगादी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा।

उगादी 2026 की तारीख


उगादी का त्योहार हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 19 मार्च 2026 को सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर होगी और इसका समापन 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल उगादी का पर्व 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।

उगादी पूजा विधि

  • उगादी की दिन सुबह स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • इसके बाद इस दिन साफ चौकी पर सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • फिर इस चौकी पर भगवान ब्रम्हा जी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।
  • उसके बाद धूप, दीप जालएं और चमेली का पुष्प अर्पित करें।
  • इस दिन पूजा के समय ब्रह्मा जी के मंत्रों का जाप करें और आरती करें।

उगादी का महत्व


दक्षिण भारत में उगादी के पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार उगादी के दिन ही ब्रम्हा जी ब्रह्मंड की रचना की थी, इसलिए इस दिन भगवान ब्रम्हा जी की पूजा की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु जी ने मतस्य अवतार लिया था। उगादी के भगवान विष्णु जी की पूजा करने से परिवार में सुख, समृद्धि आती है। उगादी के दिन से ही शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है।

Frequently Asked Questions

Story Loader