
Laxmi Narayan Rajyog Feb 2026 : लक्ष्मी नारायण राजयोग फरवरी 2026
Laxmi Narayan Rajyog Feb 2026: फरवरी 2026 कुछ राशियों के लिए किस्मत पलटने वाला महीना साबित हो सकता है। इस दौरान ज्योतिष का एक बेहद शुभ योग लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है, जिसे धन, वैभव और स्थायी सफलता का संकेत माना जाता है। 3 फरवरी को बुध और 6 फरवरी को शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही यह राजयोग सक्रिय होगा और 2 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। लगभग 30 दिनों के इस खास दौर में चार राशियों के जीवन में आर्थिक मजबूती, करियर ग्रोथ और बिज़नेस में मुनाफे के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि वालों, आपके लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी उस से कहीं ज्यादा रहेगी। बिज़नेस वालों का मुनाफा उम्मीद से दोगुना हो सकता है। पर्सनल लाइफ में भी अच्छा टाइम है। शादीशुदा लोगों के बीच शांति रहेगी, प्यार में समझदारी बढ़ेगी।
6 फरवरी से 2 मार्च तक आपकी फाइनेंशियल हालत काफी मजबूत रहेगी। पैसे आसानी से मिलेंगे, नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ेगी। बिजनेसमैन भी खूब मुनाफा कमा सकते हैं। काम के सिलसिले में सफर करना पड़ सकता है। घर, दुकान या कोई नई प्रॉपर्टी लेने का मन बनेगा, जिससे आगे चलकर अच्छा फायदा होगा। फरवरी में आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा और जो काम लंबे समय से अटके थे, वो भी पूरे होने लगेंगे।
मकर राशि वालों के लिए ये राजयोग पैसों के मामले में काफी शुभ रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट अच्छा रिटर्न देंगे। खर्चे काबू में रहेंगे, कर्ज का बोझ हल्का हो जाएगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। दिमाग शांत रहेगा, और जो काम अधूरे थे, वे धीरे-धीरे पूरे होंगे। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, सेहत भी सुधरेगी।
कुंभ राशि के लोग अभी शनि की साढ़ेसाती और राहु के प्रभाव से गुजर रहे हैं, लेकिन आपकी लग्न राशि में बन रहा ये राजयोग अच्छा संकेत है। अचानक पैसा मिल सकता है, या कोई छुपा हुआ सोर्स खुल जाएगा। पुश्तैनी प्रॉपर्टी से भी कुछ बड़ा हाथ लग सकता है। साथ ही, जिस मकसद के लिए आप काफी वक्त से मेहनत कर रहे थे, वो भी अब पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
29 Jan 2026 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
