5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Magh Purnima Upay 2026: माघ पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, धन- धान्य से भर जाएगा घर

Magh Purnima Upay 2026: माघ पूर्णिमा का व्रत माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन कुछ अचूक उपायों को करने से धन- धान्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Magh Purnima Upay 2026

pintrest

Magh Purnima Upay 2026: सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। माघ पूर्णिमा के दिन शाम के समय चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को धन- धान्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना भी बहुत शुभ माना गया है। इस साल माघ पूर्णिमा 2 फरवरी 2026 को सोमवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जाने माघ पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

माघ पूर्णिमा के खास उपाय

खीर का भोग लगाएं
माघ पूर्णिमा के दिन संध्या के समय में मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। खीर का भोग लगाने के बाद आप इससे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और मानसिक शांति मिलती है।

तुलसी का पूजन
पूर्णिमा तिथि के दिन तुलसी का पूजन करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन शाम के समय में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही सुबह में तुलसी में अर्घ देना चाहिए। ऐसा करने से सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पीपल के पेड़ की पूजा
माघ पूर्णिमा के दिन आप पीपल के पेड़ में गंगाजल और दूध मिलाकर अर्पित करें। इसके साथ ही इस दिन आप शाम के समय में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से त्रिदेव की विशेष कृपा आप पर बनी रहती है।

हल्दी की गांठ
माघ पूर्णिमा के दिन आप सात हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर भगवान विष्णु की पूजा के समय उनके चरणों में अर्पित कर दें। इसके साथ ही इस दिन आप माता लक्ष्मी और विष्णु जी के वैदिक मंत्रों का जाप कर सकते हैं। अगले दिन आप इन हल्दी की गांठ को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी।