Horoscope weather: जुलाई में ग्रह गोचर का मौसम पर बड़ा असर होने वाला है। (Photo Credit: Pixabay)
July Grah Gochar 2025: ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार जुलाई 2025 में मंगल, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा कई ग्रह वक्री, उदय और अस्त होंगे। इसका मनुष्यों और वेदर पर गहरा असर पड़ेगा। आइये जानते हैं जुलाई में हो रहे ग्रह गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र बुध मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़कें और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं।
यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। खदानों में दुर्घटना और भूकंप से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना है।
शासन-प्रशासन और राजनीतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा। सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उथल पुथल होने की आशंका है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार जुलाई में हं हनुमते नमः, ऊं नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए।
9 जुलाईः गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदित होंगे।
13 जुलाईः शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे ।
16 जुलाईः सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे।
18 जुलाईः बुध कर्क में वक्री होंगे।
24 जुलाईः बुध कर्क राशि में अस्त होंगे।
26 जुलाईः शुक्र मिथुन में गोचर करेंगे ।
28 जुलाई: मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
Published on:
30 Jun 2025 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग