Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Guru Vakri 2025 : 11 नवंबर से वक्री होंगे बृहस्पति, जानिए आपकी राशि पर इसका क्या होगा असर

Guru Vakri 2025 : 11 नवंबर 2025 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में वक्री होंगे। जानें गुरु वक्री का 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा। किसे मिलेगा लाभ और किसे करनी होगी सावधानी।

2 min read

भारत

image

Dimple Yadav

Oct 13, 2025

Guru Vakri 2025

Guru Vakri 2025 (photo- gemini ai)

Guru Vakri 2025 Rashifal: 11 नवंबर 2025, मंगलवार की रात 10 बजकर 11 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) वक्री हो जाएंगे। यह वक्री अवस्था कर्क राशि में होगी, जो कि गुरु की उच्च राशि मानी जाती है। गुरु ग्रह वर्तमान में मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और 18 अक्टूबर 2025 को वे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में वक्री होना उनके प्रभाव को और गहरा बना देगा। यह परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह का असर डालेगा। आइए जानते हैं, आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के कामकाज की गति धीमी हो सकती है। विदेश से जुड़ी योजनाओं में रुकावट आ सकती है। पुराने संपर्क फिर से जुड़ सकते हैं और पिता या गुरु समान व्यक्ति से पुन संवाद हो सकता है। जीवन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव संभव हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को धन, टैक्स और निवेश से जुड़े मामलों में सतर्क रहना चाहिए। कोई पुराना लोन या विवाद दोबारा उभर सकता है। मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है, हालांकि आध्यात्मिक झुकाव गहराएगा। गुप्त ज्ञान या शोध में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को साझेदारी, रिश्ते और विवाह से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी। दांपत्य जीवन में मतभेद या देरी की स्थिति बन सकती है। कानूनी मामलों में भी विलंब संभव है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि में ही गुरु वक्री हो रहे हैं, इसलिए इस राशि पर प्रभाव सबसे गहरा रहेगा। आत्ममंथन और आत्मनिरीक्षण का समय रहेगा। निर्णयों को लेकर मन में उलझन रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और जल्दबाज़ी से बचें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को पुराने मुद्दे दोबारा परेशान कर सकते हैं। ऊर्जा में कमी और नींद की दिक्कतें आ सकती हैं। ध्यान, योग या रचनात्मक कार्यों में मन लगाना फायदेमंद रहेगा। काम की गति धीमी रह सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में पुराने रिश्तों की वापसी या उलझन संभव है। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है। रचनात्मक सोच बढ़ेगी, लेकिन परिणाम आने में समय लगेगा। शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला टालना बेहतर होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को घर-परिवार से जुड़े कार्यों में धीमापन महसूस होगा। पुराने घरेलू मुद्दों पर फिर से चर्चा हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की सोच गहरी होगी। भाई-बहनों के साथ संवाद में उलझन या दूरी हो सकती है। लेखन, अध्ययन या यात्रा में रुकावटें आ सकती हैं। किसी पुराने दस्तावेज या समझौते का महत्व बढ़ जाएगा।

धनु राशि

गुरु आपके स्वामी ग्रह हैं, इसलिए यह समय आत्मचिंतन का रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पुराने निवेशों की समीक्षा करें। आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए निर्णय जल्दबाज़ी में न लें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वयं को बेहतर समझने और सुधारने का अवसर मिलेगा। नए काम शुरू करने से पहले पुनर्विचार करें। संकोच और भ्रम से बचें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को मानसिक रूप से थोड़ा बोझ महसूस हो सकता है। ध्यान और एकांत में रहना सुकून देगा। पुरानी आदतें या रोग दोबारा सक्रिय हो सकते हैं। सपनों में मिलने वाले संकेत महत्वपूर्ण रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को मित्रों और सामाजिक संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है। कोई पुराना लक्ष्य फिर से सामने आएगा। यह समय धीरे-धीरे लाभ दिलाने वाला रहेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें।