7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang 7 March: आज का पंचांग 8 मार्च 2026 (रविवार): तिथि, नक्षत्र, राहु काल, चौघड़िया और शुभ मुहूर्त

Today Panchang 8 March 2026 (Sunday) : आज का पंचांग 8 मार्च 2026 (रविवार): जानें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहु काल, चौघड़िया, दिशा शूल, शुभ मुहूर्त, रंग पंचमी व विश्व महिला दिवस की जानकारी और आने वाले सप्ताह के व्रत-त्योहार। (Aaj ka Panchang 8 March 2026)

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Mar 07, 2026

Today Panchang 8 March

Today Panchang 8 March : आज का पंचांग 8 मार्च 2026

Today Panchang 8 March 2026 (Sunday) : आज का पंचांग 8 मार्च 2026, रविवार हिंदू पंचांग के अनुसार कई महत्वपूर्ण योग और पर्व लेकर आया है। आज रंग पंचमी, श्री जयंती और विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है। आज की तिथि पंचमी, स्वाती नक्षत्र, तथा दिन में शुभ चौघड़िया के समय शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं। इसके साथ ही राहु काल, दिशा शूल, ग्रह परिवर्तन और आने वाले सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहारों की जानकारी भी इस पंचांग में दी गई है। यदि आप आज किसी नए कार्य, यात्रा या धार्मिक अनुष्ठान की योजना बना रहे हैं, तो यह पंचांग आपके लिए उपयोगी मार्गदर्शिका साबित हो सकता है। (Aaj ka Panchang 8 March 2026)

आज का पंचांग रविवार 8 मार्च, 2026

क्रमपंचांग विवरणजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास18 रमजान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुबसंत ऋतु
8मासचैत्र
9पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया

आज दिन में चर का चौघड़िया 8.16 से 9.43 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 9.43 से 12.38 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 2.05 से 3.33 तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 4.30 से 6.00 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो मिष्ठान्न का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – पंचमी तिथि रात्रि 9.12 तक होगी तदुपरान्त षष्ठी तिथि होगी ।

नक्षत्र – स्वाती नक्षत्र दिन 1.32 तक होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा ।

योग – ध्रुव योग प्रातः 7.04 तक रहेगा तदुपरान्त व्याघात योग रहेगा ।

करण – कौलव करण दिन 8.15 तक रहेगा तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।

विशिष्ट योग – स्वाती नक्षत्र में नवीन मशीनरी के शुभारम्भ व वाहन क्रय का मुहूर्त, स्वाती नक्षत्र में प्रसूती स्नान व शल्य चिकित्सा मुहूर्त

व्रत / दिवस विशेष – रंग पंचमी, श्री जयंती, मेला गुरु रामराय देहरादून (उत्तराखण्ड), विश्व माहिला दिवस

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तुला राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शनि अस्त पश्चिम में दिन 9-35 पर,

सप्ताह के व्रत-त्यौहार / दिवस विशेष –

तिथिदिनमुख्य घटनाएँ / व्रतयोग / विशेष समयअन्य विवरण
9.03.2026सोमवारश्री एकनाथ षष्ठी, श्री वनचंद्र जयंतीभद्रा रात्रि 11:28 से, यमघंट व कुमारयोग सूर्योदय–सायं 4:12, सर्वार्थसिद्धि योग सायं 4:12–सूर्योदय, रवियोग सायं 4:12 से प्रारंभविवाह मुहूर्त अनूराधा नक्षत्र में
10.03.2026मंगलवाररांधा पुआभद्रा दिन 12:41 तक, राजयोग सूर्योदय–सायं 7:05, रवियोग सायं 7:05 तकबुध वक्री शतभिषा नक्षत्र चरण 4 में प्रवेश प्रातः 7:58, गंडमूल प्रारंभ रात्रि 7:05 से, विवाह मुहूर्त अनूराधा नक्षत्र में
11.03.2026बुधवारशीतला माता पूजन, बास्योड़ा, श्री प्रेमभाया महोत्सव, कालाष्टमी, ऋषभदेव जयंती, वर्षीतप प्रारंभ (जैन)यमघंट योग रात्रि 10:00–सूर्योदय, गंडमूल संपूर्ण दिन-रातगुरु मार्गी दिन 9:00, मेला शील की डूंगरी (चाकसू, जयपुर), मेला केसरिया मेवाड़, विवाह मुहूर्त मूल नक्षत्र में
12.03.2026गुरुवारभगवान आदिनाथ जयंती, तप कल्याणक दिवस (जैन)गंडमूल रात्रि 12:44 तकमूल नक्षत्र (धनु राशि) में सगाई व टीका का मुहूर्त
13.03.2026शुक्रवारदशामाता व्रत, व्यतिपात पुण्यभद्रा रात्रि 7:20 सेपूर्वाषाढा नक्षत्र (धनु राशि) में सगाई व टीका का मुहूर्त, कूप/बोरिंग खोदने का मुहूर्त
14.03.2026शनिवारचैत्र संक्रांतिभद्रा दिन 8:11 तक, सर्वार्थसिद्धि योग अंतरात्रि 4:49–सूर्योदयसूर्य का मीन राशि में प्रवेश रात्रि 1:03, संक्रांति पुण्यकाल अगले दिन, बुध उदय दिन 12:26, उत्तराषाढा नक्षत्र में व्यापार प्रारम्भ व राजकीय पदभार मुहूर्त
15.03.2026रविवारपापमोचनी एकादशी व्रत, विश्व उपभोक्ता दिवसद्विपुष्कर व राजयोग अंतरात्रि 5:56–सूर्योदयशुक्र का रेवती नक्षत्र में प्रवेश दिन 10:39, संक्रांति पुण्यकाल पूर्वाह्न, मीन मल मास प्रारंभ

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी ।
आज दिन 1.32 तक जन्म लेने वाले बच्चों का स्वाती नक्षत्र होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा ।
आज दिन 1.32 तक जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा तदुपरान्त ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर रो, ता, ती, तु, ते पर रखे जा सकते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं। जातक को देश-विदेशों में अनेक स्थानों पर भृमण करने के अवसर प्राप्त होते हैं। जातक बुद्धिमान, तर्कशील, साबधान एवं सर्तक रहने वाला, मध्यस्थता एवं न्याय करने में कुशल, विपरीत योनि के प्रति झुकाव रखता हैं। इनको हीरा अथवा श्वेत कपड़े पसंद होते हैं।