
Today 8 March Tarot Card Horoscope : टैरो राशिफल 8 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Patrika)
Aaj Ka Tarot Rashifal, 8 March 2026: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा, सफलता और सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आज का दिन उसके लिए कैसा रहने वाला है।प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आज रविवार के दिन सूर्य देव के प्रभाव से 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग तरह के परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स के अनुसार आज मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज में कुछ अनावश्यक झंझट सामने आ सकते हैं और उन्हें सुलझाने में भी समय लग सकता है। प्रभाव और सहयोग की कमी के कारण स्थिति थोड़ी उलझ सकती है। ऐसे में जल्दबाज़ी या शॉर्टकट लेने की बजाय धैर्य और सुरक्षित रास्ता अपनाना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा है। जो महत्वपूर्ण कार्य काफी समय से रुके हुए हैं, उन्हें आज आगे बढ़ाने का प्रयास करें। साथ ही आज आपको गलत संगत और किसी भी प्रकार की नशे की आदत से दूर रहने की सलाह दी जाती है, वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रिश्तों के लिहाज़ से अच्छा रहने वाला है। परिवार और दोस्तों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। यदि आप किसी रिसर्च, अध्ययन या वित्तीय प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसे आगे बढ़ाने के लिए आज का समय अनुकूल माना जा सकता है।
कर्क राशि के जातकों को आज पैसों के मामले में खास सावधानी रखने की जरूरत है। किसी से उधार लेना या देना दोनों ही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा कि आर्थिक मामलों में संयम रखें। साथ ही आज धार्मिक कार्यक्रमों या आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।
सिंह राशि वालों को आज अपने व्यापार या काम से जुड़ी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रखना चाहिए। हर किसी से अपनी रणनीति साझा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी आज थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन इससे रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का संदेश साफ है पहले अपनी समस्याओं पर ध्यान दें। यदि आप आज दूसरों की उलझनों में ज्यादा पड़ेंगे तो खुद को नुकसान हो सकता है। अपने काम और जिम्मेदारियों पर फोकस बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में दिन की शुरुआत में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दोपहर के बाद हालात धीरे-धीरे बेहतर होते दिखाई देंगे। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि शाम तक स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज महत्वाकांक्षा ही सफलता की कुंजी बन सकती है। यदि आप पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। हालांकि यात्रा या वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की आशंका बनी हुई है।
धनु राशि वालों का आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। ऐसे में शांत रहकर बात करने से स्थिति संभाली जा सकती है। वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें। इसके साथ ही आज आपका मन धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में लग सकता है।
मकर राशि के लोगों को आज छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है। किसी गलती के कारण परिवार में तनाव या अशांति का माहौल बन सकता है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें।
कुंभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। शारीरिक कमजोरी या दर्द की शिकायत हो सकती है। साथ ही अचानक किसी स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। खर्च बढ़ सकता है और मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है।
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार या व्यवसाय से जुड़े लोगों को नियमित रूप से आय मिलती रहेगी, जिससे संतोष बना रहेगा। काम के सिलसिले में छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती हैं।
Updated on:
07 Mar 2026 04:54 pm
Published on:
07 Mar 2026 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
