
Aaj Ka Panchang 26 January : आज का पंचांग सोमवार, 26 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Aaj Ka Panchang 26 January 2026:आज का पंचांग सोमवार, 26 जनवरी 2026 को धार्मिक, ज्योतिषीय और राष्ट्रीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन भीष्माष्टमी, दुर्गाष्टमी और भारतीय गणतंत्र दिवस 9Republic Day) का शुभ संयोग बन रहा है। पंचांग के माध्यम से आप दिन की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, चंद्र राशि तथा आज जन्मे बच्चों की राशि और नामाक्षर की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे दिनभर के कार्य शुभ और सफल बनाए जा सकें। आज का टैरो राशिफल पढ़े
| क्रम | विवरण (Field) | मान (Value) |
|---|---|---|
| 1 | विक्रम संवत् | 2082 |
| 2 | संवत्सर नाम | सिद्धार्थ |
| 3 | शक संवत् | 1947 |
| 4 | हिजरी सन् | 1447 |
| 5 | मु. मास | 6 सावान |
| 6 | अयन | उत्तरायण |
| 7 | ऋतु | शिशिर ऋतु |
| 8 | मास | माघ |
| 9 | पक्ष | शुक्ल |
तिथि – अष्ठमी तिथि रात्रि 9.18 तक होगी तदुपरान्त नवमी तिथि होगी ।
दिशा शूल - आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
राहु काल - (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक
उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो प्रातःकाल सूर्योदय कालीन सूर्य के दर्शन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।
नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र दिन 12.33 तक रहेगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा ।
योग – साध्य योग दिन 9.11 तक रहेगा तदुपरान्त शुभ योग अंतरात्रि 6.20 तक रहेगा तदुपरान्त शुक्ल योग रहेगा ।
करण – विष्टि करण दिन 10.14 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।
विशिष्ट योग - महापात योग दिन 12-15 से सायं 5-05 तक,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 10-14 तक, भीष्माष्टमी, दूर्गाष्टमी, भारतीय गणतंत्र दिवस, गंडमूल दिन 12-23 तक,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मेष राशि में होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी ।
आज दिन 12.33 तक जन्म लेने वाले बच्चों का अश्विनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ला, ली, लू, ले, लो पर रखे जा सकते हैं।
मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं। इनका शरीर स्वास्थ होता हैं। व्यवहार से साहसी व तेजस्वी होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति तेज होती हैं। ऐसे जातक परोपकारी, कोमल स्वभाव, तेजस्वी, सुशील, सभी के चित को प्रसन्न करने वाले,साहसी, उधमी एवं परिश्रमी होते हैं। ये स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। इनकी स्मरणशक्ति भी तेज़ होती हैं।
Published on:
25 Jan 2026 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
