
teen girl suicide blackmail private photos (AI-generated image)
mp news: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी को जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद गुरुवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किशोरी धनगवां बुढार जिला शहडोल की रहने वाली थी। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि किशोरी ट्रेन से अनूपपुर पहुंची थी। अनूपपुर पहुंचने पर उसने अपने सोशल मीडिया फ्रेंड को फोन कर स्टेशन पर बुलाया था और उसके पहुंचने पर उसे जहर खाने के बारे में बताया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता के मृत्यु के पूर्व बयान दर्ज किए। मृत्यु पूर्व दिए बयान में किशोरी ने बताया कि वह कक्षा 9वीं में शहडोल में पढ़ती है, 6 महीने पहले पास के गांव के लड़के शनि से उसकी दोस्ती हुई थी। लेकिन अब वह शनि से दोस्ती छोड़ चुकी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शनि वीडियो फोटो वायरल करने की बात कह कर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है और बार-बार मैसेज कर बात करने के लिए दबाव डाल रहा है। इसी बात से परेशान होकर उसने जहरीली दवाई खाई है।
किशोरी को अस्पताल लेकर आए युवक ने बताया कि उसकी मृतका के साथ इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी, फोन से बात होने से फ्रेंडशिप है। वह कक्षा 12वीं का छात्र है और कोतमा में पढ़ता है। 12 फरवरी को वह अनूपपुर रेलवे स्टेशन आया हुआ था इसी दौरान रात को किशोरी का फोन आया और बताया कि वह अनूपपुर रेलवे स्टेशन के अंदर है, पानी लेकर आ जाओ। वो स्टेशन के अंदर पहुंचा और किशोरी को पानी की बोतल दी, पानी पीने के बाद किशोरी के मुंह से लगातार झाग निकलने लगा। उसने पूछा तो बताया कि जहर खाया है। वो तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और भर्ती कराया। पुलिस ने किशोरी के परिजन को सूचना दे दी है और परिजन के आने के बाद किशोरी का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
13 Feb 2026 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
