
MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रीवा–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर है।
यह पूरी घटना राजेंद्र ग्राम वेटरनरी चिकित्सालय तिराहा के पास यह दुर्घटना हुई। बताया गया कि तीनों महिलाएं बाजार से घर जाने के लिए मुख्य मार्ग को पार कर रही थी इसी दौरान अनूपपुर की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 2032 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर के सड़क किनारे खड़े बस के पीछे जा टकराया।
इस दुघर्टना में बाजार करने आई 35 वर्षीय पप्पी बैगा पति अच्छे लाल बैगा निवासी ग्राम करौदापानी की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दो महिला 52 वर्षीय बतसिया बाई पति हेमराज लोकेश निवासी ग्राम जरही एवं 24 वर्षीय शिववती पति वृजमोहन निवासी ग्राम उमनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों ने पुष्पराजगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज जारी हैं।
बता दें कि, रविवार को राजेंद्रग्राम में बाजार का दिन रहता हैं जहां लोगो की भीड होती हैं इसके बावजूद पिकअप चालक तेज रफ्तार में वाहन को चलाते हुए आ रहा था। यहां मुख्य मार्ग पर बस चालक वाहन को खड़ी कर यात्रियों का इंतजार भी करते रहते हैं जिसकी वजह से सड़क पर बेवजह ही जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मामले पर राजेंद्र ग्राम थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल ने बताया कि मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच की जा रही है इसके साथ ही घायलों के बयान लिए गए हैं और पिकअप वाहन को जप्त कर लिया गया है।
Published on:
08 Feb 2026 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
