
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह गृह ग्राम परासी पहुंचकर उनके बेटे अमृतलाल सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ विधायक पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित भी की।
दरअसल, अनूपपुर विधायक और पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के पुत्र अमृत लाल सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली सहित कई जगहों पर जारी था। दो अक्टूबर को शहडोल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
इस दौरान विधायक बिसाहूलाल सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रामलाल रौतेल और जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह भी उपस्थित थे।
Published on:
26 Oct 2025 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

