# यूपी न्यूज

हैवान पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, लाश बोरे में भर जंगल में फेंकी

चंदौली के बिछिया खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पति गौतम खरवार ने अपनी पत्नी सोनी खरवार की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को छुपाने के लिए बोरे में भरकर अपने चार पहिया वाहन से चंद्रप्रभा जंगल के जलेबिया मोड़ […]

less than 1 minute read
प्रेमी ने लड़की के 2 भाइयों को उतारा मौत के घाट | Image Source - Pexels

चंदौली के बिछिया खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पति गौतम खरवार ने अपनी पत्नी सोनी खरवार की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को छुपाने के लिए बोरे में भरकर अपने चार पहिया वाहन से चंद्रप्रभा जंगल के जलेबिया मोड़ के पास फेंक दिया।

पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंका

सोनी से कई दिनों तक संपर्क नहीं होने पर उसके मायके वालों ने चिंता जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। मामले में मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौतम खरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।