# सूरत

Gujrat Election Result: भाजपा का क्‍लीन स्‍वीप, लोकसभा में 25, विधानसभा की पांच सीटों पर आगे, कांग्रेस पाटन से आगे

कांग्रेस दस साल बाद गुजरात में लोकसभा की एक भी सीट जीतने की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। गुजरात की गांधीनगर सीट से गृहमंत्री अमित शाह बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

2 min read

गुजरात में दस साल में पहली बार कांग्रेस लोकसभा की एक सीट पर जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि विधानसभा के उपचुनाव में उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है। सभी पांच सीटों पर उसे बुरी हार का सामना करना पड़ रहा है। अगर कांग्रेस इन पांचों सीटों पर हार का सामना करती है तो विधानसभा के भीतर उसकी संख्या घटकर 13 रह जाएगी। विधानसभा की पांच जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उन पर चार कांग्रेस और एक निर्दलीय विधायक काबिज थे।

गुजरात विधानसभा-2024 चुनाव में 25 लोकसभा सीटों के साथ-साथ विधानसभा की 5 सीटों पर भी उपचुनाव हुए हैं। इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में पोरबंदर, वाघोडिया, मनावदर, खंभात और बीजापुर शामिल हैं। इन सीटों पर कांग्रेस के चार और एक निर्दलीय विधायक ने चुनाव लड़ा था। इन सभी पांचों सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया आज हो रही है। कांग्रेस सभी सीटों पर पीछे चल रही है।

  • नवसारी से कांग्रेस उम्मीदवार नैशाद देसाई ने हार स्वीकार कर ली है
  • बीजेपी के सात उम्मीदवार एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे, अमित शाह आगे
  • भावनगर से निमुबेन बंभानिया 1, 17,417 वोटों से आगे
  • बारडोली में बूथ संख्या 61 पर ईवीएम से दो वोट गायब होने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की गयी
  • गुजरात में राजकोट सीट से परषोत्तम रूपाला डेढ़ लाख वोटों से आगे
  • वलसाड सीट से बीजेपी के धवल पटेल 1 लाख 27 हजार से आगे
  • नवसारी सीट पर सीआर पाटिल 1 लाख 6 हजार वोटों से आगे

लोकसभा सीट पाटन से कांग्रेस आगे

कांग्रेस दस साल बाद गुजरात में लोकसभा की एक भी सीट जीतने की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पाटन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंदनजी तालाजी ठाकोर आगे चल रहे हैं। जबकि 24 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। सूरत लोकसभा सीट भाजपा पहले ही निर्दलीय जीत चुकी है।

विधानसभा उपचुनाव का यह है हाल

  • खंभात विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार चिराग पटेल को 8372 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र परमार को 5981 वोट मिले. बीजेपी प्रत्याशी 2391 वोटों से आगे।
  • पोरबंदर विधानसभा सीट पर चौथे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन मोढवाडिया को 25335 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार राजू ओडेदरा को 3260 वोट मिले। अर्जुन मोढवाडिया 22,075 से आगे हैं।
  • बीजापुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीजे चावड़ा 3079 वोटों से आगे।
  • माणावदर विधानसभा में बीजेपी के अरविंद लाडनी 3700 वोटों से आगे।
  • वाघोडिया विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्रसिंह वाघेला को 7405 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कनु गोहिल को 2367 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी 5038 वोटों से आगे।

बड़ी जीत की ओर अमित शा

गुजरात की गांधीनगर सीट से गृहमंत्री अमित शाह बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अभी तक उनकी लीड दो लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। माना जा रहा है कि उनका यह आंकड़ा पांच लाख को पार करेगा। फिलहाल भाजपा अपने गढ़ गुजरात को एक बार फिर बरकरार रखने में सफल हुई है।