# शाहजहांपुर

दिग्गज कांग्रेसी परिवार ने इसलिए नहीं किया मतदान, मचा हड़कंप

कांग्रेस ने लगाया भाजपा को सर्पोट करने का आरोप

2 min read
jitin news

शाहजहांपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राहुल गांधी के बेहद करीबी नेता कुंवर जितिन प्रसाद ने अपने पूरे परिवार के साथ आज मतदान नहीं किया। इतना ही नहीं जितिन प्रसाद ने शहर कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव को मजबूत करने के लिए मतदाताओं से कोई अपील भी नहीं की। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने सीधे तौर कुंवर जितिन प्रसाद पर भाजपा का साथ देने और भाजपा को ही मजबूत करने का आरोप लगाया है।

गांधी परिवार जहाँ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की ताजपोशी की तैयारी कर रही है। वहीं उनके अपने ही शीर्ष स्तर के नेता किस प्रकार कांग्रेस की लुटिया डुबोकर भाजपा को मजबूत करने का काम कर रहे है। इसकी एक बानगी आपको शाहजहांपुर में देखने को मिल जाएगी। दरअसल शाहजहांपुर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का अपना गृह जनपद भी है। आज जितिन प्रसाद ने अपने पूरे परिवार के साथ निकाय चुनाव में मतदान नहीं किया है। वही दूसरी ओर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तसनीम अली खान ने कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद पर सीधे तौर पर भाजपा को मजबूत करने का आरोप लगाया है।

दरअसल शाहजहाँपुर नगर पालिका से कांग्रेस से नसरीन बेगम चुनाव मैदान में थी। तो वही भाजपा से कांग्रेस नेता कुँवर जितिन प्रसाद की भाभी नीलिमा प्रसाद चुनाव मैदान में थी। नगर अध्यक्ष तसनीम अली खान का ये भी आरोप है कि जितिन प्रसाद ने सीधे तौर पर अपनी भाभी भाजपा प्रत्यासी नीलिमा प्रसाद के साथ साथ भाजपा को मजबूत किया है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता कुँवर जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस नेता तसनीम अली खान की माने तो पिछले एक जब से निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हुई तब से कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर आना हे छोड़ दिया।

आपको बता दे कि शाहजहांपुर में यूपी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने वूथ पर सबसे पहले मतदान किया। वहीं केंद्रीय कृषि राज्य मन्त्री कृष्णाराज ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। तो वही प्रसाद भवन में ताले लटके रहे और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद,माँ कान्ता प्रसाद, बहन जाह्नवी प्रसाद और पत्नी नेहा प्रसाद ने मतदान नहीं किया।

Also Read
View All
प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश

बारात आने से एक दिन पहले शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ दुल्हन ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटके मिले शव

डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”